फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Auto collides with tractor, one killed, five injured

ऑटो ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, एक की मौत, पांच घायल

Wed, 28 Sep 2022 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Auto collides with tractor, one killed, five injured
सुखपुरा थाना क्षेत्र के जीराबस्ती स्थित गैंस एजेंसी के समीप बुधवार की देरशाम सवारी लेकर जा रहा ऑटो असंतुलित होकर ट्रैक्टर ट्रैक्टर से टकरा गया। हादसे में ऑटो पर सवार छह लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान एक युवकी मौत हो गई। अन्य का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

सुखपुरा थाना क्षेत्र के करनई गांव निवासी ओमप्रकाश 24, करनई गांव निवासी राजेश राम 45, करनई निवासी सुमित्रा देवी 45, निरालानगर निवासी अनामिका 18, करनई निवासी सुशील 18, सुखपुरा थाना क्षेत्र के आराजी परसिया निवासी शिवानंद सिंह 70 एक ऑटो पर सवार होकर जिला मुख्यालय से अपने गांव करनई जा रहे थे। अभी वे जीराबस्ती स्थित गैस एजेंसी के समीप पहुंचे ही थे कि ऑटो सामने से आ रहे ट्रैक्टर टकरा गया। आमने-सामने की हुई टक्कर में ऑटो में सवार ओमप्रकाश, राजेश, सावित्री, सुशील, शिवानंद गंभीर रुप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां ओमप्रकाश की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। जबकि अन्य लोगों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed