फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Aundi won the inaugural match in Kabaddi

कबड्डी में औंदी ने जीता उद्घाटन मुकाबला

Sun, 17 Oct 2021 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Aundi won the inaugural match in Kabaddi
नरहीं। कबड्डी संघ नरहीं के तत्वावधान में आयोजित जय बाबू राय बाबा कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच औंदी की टीम ने अपने नाम किया। इसके पूर्व, दिवा रात्रि प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी अजीत राय ने फीता काटकर और खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में औंदी ने बांसडीह को 29-14 से पराजित कर अपने विजयी अभियान का आगाज किया। वहीं, अन्य मुकाबलों में बक्सर ने इच्छा चौबे का पूरा को 32-20, सुखडेहरी ने फिरोजपुर को 34-13 व मेजबान नरहीं ने गुरवां को पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में कुल 20 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका विनय राय, मुन्ना मिश्रा, अनिल व गोपाल राय ने निभाई। संचालन अनूप राय चंदन एवं दयाशंकर उपाध्याय ने किया। इस मौके पर डॉ. अखिलेश राय, जितेंद्र राय, लल्लू राय, रामनारायण पासवान, जीतेंद्रनाथ राय, अमरनाथ सिंह, मोहम्मद इरफान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed