{"_id":"61db1e6c7cbd31298303c0bb","slug":"attendance-made-in-baba-s-court-bowed-down-ballia-news-vns6326875127","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा के दरबार में लगाई हाजिरी, टेका मत्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा के दरबार में लगाई हाजिरी, टेका मत्था
विज्ञापन
बलिया। गुरु गोविद सिंह महाराज के 355वें प्रकाश उत्सव पर रविवार को विशेष दीवान नगर स्थित गुरुद्वारा में सजा गया। कार्यक्रम में राजपुरा पंजाब से आए रागी जत्था बाबा जगजीत सिंह और हजूरी रागी जत्था की ओर से अनमोल कीर्तन व भजन किया गया। समाज के विभिन्न वर्गों से आए अतिथियों ने श्री गुरुगोविद सिंह महाराज के बारे में विचार रखे। श्रद्धालुओं ने गुरु महराज के आगे मत्था टेककर मन्नतें मांगीं?
इस दौरान बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने गुरू गोविंद सिंह महाराज का आशीर्वाद लेने के बाद उन्होंने कहा कि गुरु गोविद सिंह महाराज के विशाल शोभायात्रा से सीख मिलती है कि हमें ऊंच-नीच जाति नहीं देखनी चाहिए। गुरू गोविंद सिंह महाराज ने देश के हित में अपना जो योगदान दिए वो कभी भूला नहीं जा सकता है। इस दौरान समाजसेवी संगठन के पदाधिकारियों को गुरूद्वारा कमेटी द्वारा अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक सरदार देवेन्द्र सिंह चावला, सरदार सुरजीत सिंह अधिवक्ता, सरदार स्वर्ण सिंह, सरदार गुरूबख्श सिंह ने शोभायात्रा में गुरु महाराज की सेवा करने वालों को सिरोपा देकर सम्मानित किया। सिख समाज द्वारा देर रात तक प्रकाश उत्सव कार्यक्रम चलता रहा। इस दौरान सिख समुदाय महिला और पुरूषों ने मात्था टेक आशीर्वाद लिया। इस मौके पर सरदार सुरेंद्र सिंह छावड़ा, सरदार इंद्रपाल सिंह, सरदार सुरेन्द्र सिंह, सरदार सुरजीत सिंह, सरदार जसवीर सिंह राजपूत, सीए सरदार बलजीत सिंह, सरदार विश्वजीत सिंह, सरदार रवींद्र सिंह हड़ताली सरदार आदि उपस्थित रहे।