फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Attempted attack on the police

अपहृत युवक को छुड़ाने गई पुलिस पर हमले का प्रयास, स्कार्पियो का शीशा तोड़ा

Tue, 08 Dec 2020 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Attempted attack on the police
चिलकहर क्षेत्र में अपहरणकर्ताओं से युवक को स्कार्पियो से गई पुलिस टीम के वाहन का बदमाशों द्वारा ? - फोटो : BALLIA
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के इंदरपुर स्थित पेट्रोल पंप से बंधक बनाए गए भरथीपुर निवासी अभिषेक (20) को छुड़ाने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पथराव में स्कार्पियो क्षतिग्रस्त हो गई। प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने अतिरिक्त फोर्स मंगा कर बंधक बनाए गए युवक को मुक्त कराया। घटना सोमवार की देर रात की है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। पीड़ित युवक की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ बंधक बनाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। सोमवार की दोपहर अभिषेक को इंदरपुर स्थित पेट्रोल पंप से उठा लिया गया था। सूचना पर ताखा चौकी प्रभारी फोर्स के साथ रेखहां व गोपालपुर गांव पहुंचे तो पता चला कि अभिषेक ने नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लिए थे और नौकरी नहीं लगवा पाया था। लोगों के पैसा मांगने पर वह आनाकानी कर रहा था। इस पर उन लोगों ने उसे पेट्रोल पंप से उठा लिया। बंधक बनाने के आरोप में सोमवार की देर रात रेखहां व गोपालपुर के चार लोगों को पकड़ कर पुलिस थाने ले जाने लगी। जानकारी होते ही 15-20 ग्रामीण जुट गए और पकड़े गए लोगों को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। पथराव में पुलिस की स्कार्पियो गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। चौकी प्रभारी की सूचना पर गड़वार और सुखपुरा थाने की फोर्स भेजी गई। पुलिस के दबाव में बंधक बनाने वालों ने युवक को पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। मुक्त होने के बाद अभिषेक ने छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले में बंधक बनाने का मुकदमा दर्ज किया है। एसएचओ राजीव सिंह ने बताया कि अभिषेक को उठाने व स्कार्पियो को क्षतिग्रस्त करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। पैसे के लेनदेन में युवक को बंधक बनाया गया था। उसे सोमवार की देर रात मुक्त करा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed