फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Attacked while sleeping at night, FIR

Ballia News: रात में सोते समय किया हमला, एफआईआर

Sat, 20 May 2023 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Attacked while sleeping at night, FIR
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के पिटाईच गांव में शुक्रवार की रात डेरे पर सोयेएव्यक्ति पर अंधेरे में हमला कर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सुहवल निवासी पंचदेव मिश्रा ने पिठाईच गांव में डेरा बनाया है। रात में अपने खेत आदि जायदाद की सुरक्षा कर लिए सोते हैं। पीड़ित ने बताया था कि रात साढ़े बारह बजे अचानक कुत्तों के भौंकने से नींद खुली तो इतने में ही कई लोग मेरे पास आ गए और लाठी डंडे से मारने पीटने लगे। शोर मचाने कुछ दूर पर सोया उनका पुत्र वहां दौड़कर पहुचा और उसके शोर मचाने पर बदमाश वहां से भाग निकले।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि उनमें से दो उनके ही गांव के राजेश मिश्रा व राहुल मिश्रा थे।बाकी अन्य को वह पहचान नहीं सके। पुलिस ने दो नामजद व कुछ अन्य अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर बांसडीह योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया घटना में पीड़ित की शिकायत पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed