फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Attack on the police who went to settle the dispute: two constables injured, FIR registered

झगड़ा सुलझाने गई पुलिस पर हमला: दो कांस्टेबल जख्मी, कई लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, तीन गिरफ्तार

Fri, 10 Mar 2023 07:17 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 10 Mar 2023 07:17 AM IST
सार

नगरा थाने के दो कांस्टेबल होली के दिन बुधवार को खरुआव गांव में शांति व्यवस्था की ड्यूटी में गए। गांव में दो लोग आपस में लड़ाई - झगड़ा कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो एक पक्ष तो भाग गया, लेकिन दूसरे पक्ष का प्रदीप राजभर निवासी खरुआव पुलिस के जवानों से भिड़ गया।

विज्ञापन
Attack on the police who went to settle the dispute: two constables injured, FIR registered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया में थाना क्षेत्र के खरुआव गांव में होली के दिन दो लोगों के विवाद में पुलिस को हस्तक्षेप करना महंगा पड़ गया। एक पक्ष के लोग तो भाग गए लेकिन दूसरे पक्ष के लोग पुलिस से ही भिड़ गए। दो पुलिस वालों को लाठी-डंटे से दौड़ाकर पीटा। जिसमें दो पुलिस के जवान जख्मी हो गए। उनका इलाज पीएचसी नगरा पर कराया गया। पुलिस ने कांस्टेबल की तहरीर पर सात नामजद और कुछ अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


नगरा थाने के दो कांस्टेबल होली के दिन बुधवार को खरुआव गांव में शांति व्यवस्था की ड्यूटी में गए। गांव में दो लोग आपस में लड़ाई - झगड़ा कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो एक पक्ष तो भाग गया, लेकिन दूसरे पक्ष का प्रदीप राजभर निवासी खरुआव पुलिस के जवानों से भिड़ गया। उसके हल्ला करने पर दर्जनों लोग पहुंच गए और पुलिस पर लाठी-डंटे, ईंट-पत्थर से हमला कर दिया।
विज्ञापन

इसमें दोनों जवान जख्मी हो गए। किसी तरह मामला शांत हुआ।इस मामले में पुलिस ने कांस्टेबल संजय कुमार सिंह की तहरीर पर  सात नामजद और कुछ अज्ञात के विरुद्ध कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ बृजेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद तीन को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। शेष की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed