फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Attack on giving pass to tractor, seven injured

ट्रैक्टर का पास देने को लेकर भिड़े दो पक्ष, सात घायल

Fri, 29 Nov 2019 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Attack on giving pass to tractor, seven injured
पूर। पकड़ी थाना क्षेत्र के मेउली कनासपुर गांव में गाड़ियों के पास लेने के सवाल पर शुक्रवार को दो पक्ष आपस में भिड़ गए जिसमें सात लोग घायल हो गए। चार लोगों की स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि कमला सिंह व पारस सिंह के परिवार के लड़के ट्रैक्टर लेकर आ रहे थे उसी समय सामने से चंदन सिंह का भी ट्रैक्टर आ रहा था। सिंगल रोड होने के कारण एक दूसरे पर दबाव बनाने लगे कि पहले आप ट्रैक्टर पीछे करो और इसी को लेकर दोनों पक्षो में तू तू मैं मैं होने लगी। बीच बचाव पर झगड़ा किसी तरह शांत हुआ। कुछ देर के बाद कमला सिंह व पारस सिंह के परिजनों की चंदन सिंह से कहासुनी होने लगी और बात बढ़ने पर दोनों पक्ष एक दूसरे से भिड़ गए। मारपीट में एक पक्ष के चंदन सिंह, रोहित सिंह, राहुल सिंह, मंजू सिंह पत्नी चंदन सिंह घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष के कमला सिंह, हिमांशी पुत्री अभय सिंह, मुन्ना सिंह पुत्र सुदर्शन सिंह घायल हुए। इसमें जिसमें हिमांशी, मंजू सिंह, चन्दन सिंह और इनकी मां को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक पकड़ी योगेश यादव ने घटना की जानकारी ली और मौके से दो लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed