{"_id":"5835ac474f1c1bc05513b7aa","slug":"atm-me-lagi-aag","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम में लगी आग मची अफरातफरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम में लगी आग मची अफरातफरी
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Wed, 23 Nov 2016 08:18 PM IST
विज्ञापन
रसड़ा के भगत सिंह तिराहे पर एटीएम में शार्ट-सर्किट से लगी के आग बाद मची अफरा-तफरी।
कस्बा के भगत सिंह तिराहे के पास स्थित यूनियन बैंक के एटीएम में बुधवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। घटना में एटीएम के अंदर वायर व अन्य लाखों रुपये के सामान का नुकसान हो गया। हालांकि एटीएम में पैसे नहीं थे और उसे कोई क्षति नहीं पहुंची। सूचना मिलने पर फायरब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तथा किसी तरह आग पर काबू पाया।
कस्बा के भगत सिंह तिराहे पर बुधवार की सुबह शार्ट सर्किट से बंद एटीएम में आग लग गई। एटीएम काउंटर से धुंआ निकलता देख वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। आग से एटीएम में लगे लाखों रुपये का सामान कंट्रोल बॉक्स, एसी तथा तार जलकर राख हो गए। जबकि एटीएम सुरक्षित बच गया। बैंक के सामने कतार में खड़े लोगों ने इसकी सूचना शाखा प्रबंधक को दी।
शाखा प्रबंधक शैलेंद्र कुमार ने अग्निशमन केंद्र को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दस्ते ने काफी मशक्कत के किसी आग पर काबू पाया। लोगों का कहना था कि समय पर यदि अग्निशमन दस्ते की टीम नहीं पहुंची होती हो एटीएम के साथ-साथ बैंक भी आग की चपेट में आ जाता।