फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Astronomical view of Khagrash lunar eclipse and salvation

खग्रास चंद्रग्रहण और मोक्ष का दिखा अद्भुत नजारा

Wed, 31 Jan 2018 11:39 PM IST
ballia
ballia Updated Wed, 31 Jan 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
Astronomical view of Khagrash lunar eclipse and salvation
चंद्रग्रहण के दौरान चित्तू पांडेय चौराहे के पास हनुमान मंदिर का बंद कपाट। - फोटो : अमर उजाला
नगर और ग्रामीण इलाकों में लोगों ने खग्रास चंद्रग्रहण का अद्भुत नजारा देखा। इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद रहे माघी पूर्णिमा और चंद्रग्रहण पर गंगातट पर आस्थावानों का रेला उमड़ पड़ा। ठंड के बाद भी गंगा के प्रमुख घाटों पर स्नानार्थियों की भीड़ लगी रही। रात नौ बजे चंद्रगहण जैसे ही समाप्त हुआ घाटों पर स्नान शुरू हो गया। वहीं मुस्लिम इलाकों में भी मस्जिदों और घरों में इबादत कर चांद पर आई मुसीबत से छुटकारे की दुआ की गई। इस दौरान लोगों में ग्रहण को लेकर उत्सुकता बनी रही। उन्होंने घरों की छतों आदि से ग्रहण देखा।
विज्ञापन


चंद्रग्रहण का सूतक काल सुबह 8.07 बजे से ही शुरु हो गया। शाम के वक्त चंद्रग्रहण लगने के साथ ही घरों की चल दिए। वहीं कुछ लोग जब-तप करने के साथ सिद्घ मंत्रोच्चार करते रहे।
विज्ञापन

चंद्रमा पर लगे ग्रहण को कुछ लोगों ने टीवी के माध्यम से देखा तो कुछ लोगों ने छतों पर से इसे देखा। वहीं परिवार के अभिभावक अपने बच्चों को ग्रहण न देखने की सलाह देते नजर आए। जबकि गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल के दौरान एहतियात बरतते हुए बाहर नहीं निकलने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्योतिष पंडित आदित्य परासर की मानें तो ग्रह वेद के पहले जिन पदार्थो में कुश या तुलसी की पत्तिया डाल दी जाती हैं, वे पदार्थ ग्रह काल के दौरान दूषित नहीं होते हैं। रात में करीब 8.42 बजे ग्रहण के समाप्त होने के बाद लोगों ने अपने-अपने घरों में स्नान का दान-पुण्य करने के साथ ही घरेलू महिलाओं ने खाना बनाना शुरु किया। वहीं, मुस्लिम बहुल इलाकों में भी मस्जिदों और घरों में लोगों ने चांद पर आई मुसीबत दूर करने के लिए इबादतें कीं।  चित्तू पांडेय निवासी जितेंद्र सिंह ने बताया कि चंद्रग्रहण का नजारा देखने के लिए लोग छतों पर पहुंचे और ग्रहण काल के दौरान ज्योतिषों द्वारा दिए गए निर्देशों का भी पालन किया गया। स्टेशन रोड के ओम प्रकाश चौरसिया का कहना था कि ग्रहण लगने के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। उन्होंने अपनी दूकान के बाहर निकलकर चंद्रमा को देखा। अगरसंडा निवासी विशाल ने कहा कि गांव में खुले आसमान के नीचे से सभी लोगों ने ग्रहण लगे चंद्रमा को देखा। इसके बाद घर के अंदर बैठकर जप तप भी किया। रामपुर निवासी आरपी सिंह ने बताया कि घर पर टीवी के माध्यम से ग्रहण का पल-पल का नजारा देखते रहे। वहीं ग्रहण पर बच्चे अपने बुजुर्गों से जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed