फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Assistant teacher suspended for solving question paper by sending out

प्रश्नपत्र बाहर भेज कर हल कराने का आरोपी सहायक अध्यापक निलंबित

Wed, 20 Apr 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Assistant teacher suspended for solving question paper by sending out
बलिया। बीएसए शिवनारायण सिंह ने शिक्षा क्षेत्र मनियर के प्राथमिक विद्यालय सरकंठा पर तैनात सहायक अध्यापक अजीत कुमार यादव को निलंबित कर दिया है। श्री यादव पर यूपी बोर्ड परीक्षा की शुचिता भंग करने का आरोप है और इनके खिलाफ मनियर थाने में मुकदमा भी दर्ज है। बीएसए ने यह कार्रवाई खंड शिक्षा अधिकारी की आख्या के आधार पर की है।
विज्ञापन

जय जगदीश इंटर कॉलेज निपनिया में 11 अप्रैल को दूसरी पाली में इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान की परीक्षा के दौरान सचल दस्ते में शामिल शिक्षक अजीत यादव व्हाट्सएप पर प्रश्नपत्र बाहर भेजकर चंदायर गांव में अपने ही नवनिर्मित मकान पर प्रश्नपत्र हल कराया था। जबाव आने पर केंद्र में बोलकर कापी हल कराने का काम कर रहा था। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी शिक्षक व एक अन्य उस समय पुलिस को चकमा देकर भाग निकले और अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं। उधर, इस मामले की रिपोर्ट मनियर के खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश दुबे ने सहायक अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई के लिए बीएसए को रिपोर्ट भेज दी। रिपोर्ट के आधार बीएसए ने श्री यादव को निलंबित करते हुए अनुशासनिक कार्रवाई भी शुरू कर दी है। निलंबन अवधि में श्री यादव को शिक्षा क्षेत्र बेरूआरबारी के कम्पोजिट विद्यालय सुखपुरा से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed