फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Assembly elections to Fatah's full of passion

विस चुनाव फतह करने का भरा जोश

Sat, 24 Sep 2016 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया Updated Sat, 24 Sep 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
Assembly elections to Fatah's full of passion
बहुजन समाज पार्टी की बैठक को संबोधित करते बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर राम चंद्र गौतम।
बसपा के नगर कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को प्रभारी रामजी गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर संस्थान में हुई। जिसमें कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद को भुलाकर एकजुट होकर आगामी विधान सभा फतह करने के लिए कमर कस लेने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन



मुख्य अतिथि मुख्य जोन कोआर्डिनेटर डॉ. मदन राम ने कहा कि इस देश में आजादी के बाद सभी दलित, पिछड़ा, मुस्लिम  समाज के लोगों की स्थिति दयनीय होती जा रही थी। तभी काशी राम ने सर्व समाज के उत्थान एवं सम्मान के लिए संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्मदिन 14 अप्रैल 1984 में बहुजन समाज पार्टी की स्थापना की। उनकी मंशा थी कि बाबा साहब के सपनों के अनुरूप भारत का निर्माण हो और देश में समतामूलक समाज की स्थापना हो। उन्होंने आगामी विधान सभा चुनाव को फतह करने के लिए अभी से कमर कस लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि जोन कोआर्डिनेटर आजमगढ़ रामचंद्र गौतम ने कहा कि नौ अक्तूबर को लखनऊ में बसपा के संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर अधिकाधिक संख्या में पहुंच श्रद्धासुमन अर्पित करें। डॉ. इंदल राम, सुरेंद्र निषाद, जिलाध्यक्ष संतोष राम, संजय चौहान, कमलेश भारती, भोला राम, राजनाथ राम, राजू पासवान, अजय राम, शिवकुमार वर्मा, रविंद्र नाथ राम, आदित्य वर्मा आदि मौजू रहे। संचालन हरेंद्र राम ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed