{"_id":"69b04e801608a8338e00ca2f","slug":"asking-for-borrowed-money-proved-costly-young-man-beaten-up-ballia-news-c-190-1-bal1001-159273-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: उधार के रुपये मांगना पड़ा भारी, युवक की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: उधार के रुपये मांगना पड़ा भारी, युवक की पिटाई
विज्ञापन
पूर। पकड़ी थाना क्षेत्र के सहुलाई गांव में उधार दिए गए रुपये वापस मांगना पवन कुमार को भारी पड़ गया। कुछ लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। उसके सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी।
सहुलाई निवासी पवन कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि करीब 10 महीने पहले उसने अरुण राजभर निवासी लखुसराय डंडारी को जरूरत पड़ने पर 5000 उधार दिए थे। इसके अलावा अरुण के घर पर एक कार्यक्रम के दौरान पवन ने 1500 के किराये पर अपना जनरेटर भी एक रात के लिए दिया था। आरोप है कि काफी समय बीतने के बाद जब पवन ने 28 फरवरी को अपने पैसे मांगे, तो अरुण ने उसे पैसे देने के बहाने अपने घर बुलाया। वहां पहुंचने पर आरोपी ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया और विवाद करने लगा। बात बढ़ने पर अरुण राजभर, प्रतीक राजभर, अरविंद राजभर और विकास राजभर ने एक साथ मिलकर पवन को गालियां देते हुए जमकर पिटाई की। थानाध्यक्ष लालमणि सरोज ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।