{"_id":"696fbee3c485da95200df445","slug":"ashtadhatu-idols-of-radha-krishna-and-laddu-gopal-were-stolen-from-thakurwadi-ballia-news-c-190-1-ana1001-156260-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: ठाकुरबाड़ी से राधा-कृष्ण व लड्डू गोपाल की अष्टधातु की मूर्ति चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: ठाकुरबाड़ी से राधा-कृष्ण व लड्डू गोपाल की अष्टधातु की मूर्ति चोरी
विज्ञापन
नगरा थाना क्षेत्र के सुपाली गांव स्थित ठाकुरजी मंदिर में चोरी के बाद लोगों से घटना की जानकारी
नगरा/विशुनपुरा। नगरा थाना क्षेत्र के सुपापाली गांव में मंगलवार की रात श्रीरामजानकी (ठाकुरजी) मंदिर का ताला तोड़कर चोरों ने लडडू गोपाल, हनुमान, राधा कृष्ण की अष्टधातु की छोटी मूर्ति समेत नकदी रुपये चुरा लिया। सुबह पूजा करने पहुंचे पुजारी का मंदिर का गेट खुला व अंदर का नजारा देख होश उड़ गए। सूचना पर थाना प्रभारी संजय मिश्र, सीओ रसड़ा आलोक गुप्ता पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने मंदिर परिसर व गर्भ गृह की छानबीन कर साक्ष्य जुटाया। मंदिर के पुजारी कमलनयन दास की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जांच पड़ताल की जा रही है।
सुपापाली गांव में दशकों पूर्व ठाकुरबारी में सोमवार की शाम को पुजारी कमलनयन दास पूजा करने के बाद मंदिर में ताला लगाने की जगह कुंडी लगाकर घर चले गए। देर रात मंदिर के पीछे से चोर बांस लगाकर छत पर चढ़कर आंगन में सीढ़ी से उतरकर गर्भगृह से अष्टधातु से निर्मित राधा कृष्ण व लड्डू गोपाल की छोटी मूर्ति चुरा ले गए। सुबह चोरी की घटना की जानकारी होने पर क्षेत्र में खलबली मच गई।
मौके पर भारी संख्या में भक्तों की भीड़ जुट गई। सीओ आलोक गुप्ता, थाना प्रभारी संजय मिश्र पुलिस टीम के साथ मंदिर परिसर में घंटों जांच पड़ताल किया। पुलिस आसपास के खेतों व मंदिर जाने वाले रास्ताें पर खोजबीन की। पुजारी व अन्य लोगों से पूछताछ कर अहम जानकारी ली। ग्रामीण विजय पटेल ने बताया कि इस मंदिर से लोगों की आस्था जुड़ी होने के कारण रात के समय भी मंदिर गेट पर ताला कभी बंद नहीं होता था। सीओ आलोक गुप्ता ने बताया की चोरी की सूचना पर मौके पर पहुंच घटना की जानकारी कर खुलासा के लिए टीम काम रही है। जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।