{"_id":"6ae779eec8346176ab0c779b","slug":"as-soon-as-the-book-numbered-72-was-requested-the-secretary-retrieved-and-handed-it-overearning-a-word-of-praise-ballia-news-c-190-1-bal1001-176317-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 72 नंबर की किताब मांगते ही सचिव ने निकालकर दी, मिली शाबाशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 72 नंबर की किताब मांगते ही सचिव ने निकालकर दी, मिली शाबाशी
विज्ञापन
नगरा ब्लॉक के डंडारी लखुसराय में डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण करते डीडी पंचायत अभय कुमार शाही।
इंदरपुर। डिजिटल लाइब्रेरी में पुस्तकों के बेहतर रख-रखाव की मिसाल नगरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत डंडारी लखुसराय में देखने को मिली।
शुक्रवार को आजमगढ़ मंडल के उप निदेशक पंचायत (डीडी पंचायत) अभय कुमार शाही ने जनपद की तीन ग्राम पंचायतों में संचालित डिजिटल लाइब्रेरी का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान डंडारी लखुसराय की व्यवस्थित लाइब्रेरी देखकर वह काफी प्रभावित हुए, जबकि दो अन्य पंचायतों में अव्यवस्था मिलने पर नाराजगी जताई।
डीडी पंचायत सबसे पहले नगरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत डंडारी लखुसराय पहुंचे। यहां उन्होंने पुस्तकों के रख-रखाव और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली परखने के लिए सचिव से अचानक 72 नंबर की पुस्तक मांगी। सचिव आनंद प्रकाश यादव ने बिना देर किए अलमारी में क्रमवार और नंबरिंग के साथ रखी पुस्तकों में से 72 नंबर की किताब निकालकर उनके सामने प्रस्तुत कर दी। व्यवस्था और तत्परता देखकर डीडी पंचायत गदगद हो गए।
इसके बाद उन्होंने चिलकहर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बसनवार और तद्दीपुर की डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। यहां पुस्तकों का रख-रखाव संतोषजनक नहीं मिला।
पुस्तकें बेतरतीब पड़ी थीं और कई पर विभागीय मुहर भी नहीं लगी थी। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित सचिवों को सभी पुस्तकों को विषयवार और नंबरवार अलमारियों में व्यवस्थित रखने तथा प्रत्येक पुस्तक पर डिजिटल लाइब्रेरी की मुहर लगाने का निर्देश दिया।