फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ARTO office will now be hi-tech

Ballia News: अब हाईटेक होगा एआरटीओ कार्यालय

Fri, 10 Mar 2023 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Mar 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
ARTO office will now be hi-tech
जिले का सहायक संभागीय कार्यालय अब हाईटेक होगा। इसके लिए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की पहल पर शासन 198.43 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृति की है। एआरटीओ कार्यालय के नवीनीकरण कार्य को आरंभ करने के लिए शासन ने 30.98 लाख रुपये की पहली किश्त भेज दी है। लोक निर्माण विभाग वृत्त खंड की जिला इकाई द्वारा कार्य कराया जाएगा। इसके लिए शीघ्र ही निविदा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

इस संबंध में शासन के विशेष सचिव केपी सिंह ने परिवहन आयुक्त को नौ मार्च को पत्र लिख कर निर्देशित किया है। पत्र में विशेष सचिव ने उल्लेख किया है कि एआरटीओ कार्यालय, बलिया में कार्यालय भवन की विशेष मरम्मत के अलावा आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नए रिकार्ड रुम का भी बनाया जाए। इसके अलावा कार्यालय परिसर में बाउंडरीवॉल का उच्चीकरण, बरसात के दिनों में होने वाले जलजमाव की समस्या से निजात के लिए जल निकासी की व्यवस्था, सैनिटेशन की उच्चस्तरीय व्यवस्था भी की जाएगी। साथ ही एआरटीओ कार्यालय को अत्याधुनिक लुक देने के लिए उच्च स्तरीय फॉल सिलिंग और कार्यालय भवन की रंगाई-पुताई भी कराई जाएगी। कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने के उद्देश्य से शासन ने कुल धनराशि में से करीब 30.98 लाख रुपये की पहली किश्त भी भेज दी है।
विज्ञापन


कार्य भवन के आधुनिकीकरण के साथ ही बाउंडरीवॉल के उच्चीकरण,सैनिटेशन, जलनिकासी आदि कार्यों के लिए शासन एक करोड़ 98 लाख 43 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृति की है। इसमें 30 लाख 98 हजार रुपये की पहली किश्त प्राप्त हो गई है। लोक निर्माण विभाग द्वारा शीघ्र ही कार्य आरंभ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अरुण कुमार राय, एआरटीओ प्रशासन, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed