फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Artists from 10 states will participate in the folk dance competition.

Ballia News: लोक नृत्य प्रतियोगिता में 10 राज्यों के कलाकार करेंगे भागीदारी

Tue, 13 Jan 2026 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Artists from 10 states will participate in the folk dance competition.
बलिया। बलिया रंग महोत्सव के माध्यम से देश की लोक-संस्कृति, लोककलाओं के संरक्षण में बड़ी भूमिका निभाने की ओर जिला बढ़ रहा है। जनपद तीन दिवसीय अखिल भारतीय बहुभाषी नाट्य एवं लोकनृत्य प्रतियोगिता की दूसरी बार मेजबानी करेगा। जागरूक शिक्षण प्रशिक्षण सेवा संस्थान के बैनर तले महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, पं.बंगाल, झारखंड, असम, उड़ीसा, मणिपुर, उत्तरप्रदेश और दिल्ली सहित 10 राज्यों के रंगकर्मी अपने नाटक और लोकनृत्य का उत्कृष्ट प्रदर्शन 16- 17 और 18 जनवरी को आदर्श वाटिका में बलिया रंग महोत्सव में करेंगे।
विज्ञापन

आयोजक जागरूक संस्थान के संरक्षक डाॅ.शिवकुमार सिंह कौशिकेय और सचिव अभय सिंह कुशवाहा ने बताया कि लोकनृत्य के कलाकारों की प्रतिभा निखारने के लिए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसके साथ ही जिले के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों की भी प्रतियोगिता होगी, जो बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करना चाहते हैं, उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


इन संस्थाओं ने कराया पंजीकरण

प्रतियोगिता में देश की अभिरंग फाउंडेशन मुंबई, महाराष्ट्र। स्टेपको सोसाइटी नाहर सिरमौर, हिमाचल प्रदेश। बैली अंकुर नाट्य संस्थान हाबड़ा, पश्चिम बंगाल। नाट्य वास्तु सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था कानपुर। पथ, जमशेदपुर झारखंड। कर्मा थिएटर ग्रुप, दिल्ली। विंज इंटरटेनमेंट फिल्मस गिरिडीह झारखंड। विश्व रुपम कला संगम वाराणसी। कलाकृति नाट्य मंच जमशेदपुर। अस्मिता नाट्य संस्थान, मुगलसराय। रंग थियेटर ग्रुप गिरिडीह। बिहू ( असमिया लोकनृत्य) स्मृति कश्यप एवं दल गुवाहाटी असम। फरुवाही लोकनृत्य, सुजीत यादव एवं दल महराजगंज। पायका लोकनृत्य, रविराज एवं दल गिरिडीह। ओडिसी ( उड़िया लोकनृत्य) ज्योतिदास एवं दल बरहमपुर उड़ीसा। पउसा ( मणिपुरी लोकनृत्य) द पोल स्टार मणिपुर। छाऊ लोकनृत्य, नटराज ग्रुप साहबगंज झारखंड। कथक नृत्य, संदीप मौर्य एवं दल वाराणसी। धोबिया लोकनृत्य प्रियांशु सोनकर एवं दल आजमगढ़। पखावज लोकनृत्य, शिवनाथ पासवान एवं दल बसंतपुर। कहरवां नृत्य, गोंड़ऊ नृत्य राम अवध गोंड़ एवं दल सग्गापाली गाजीपुर। इसके अतिरिक्त जिले के लोक कलाकारों और विभिन्न विद्यालयों के नवांकुर कलाकारों की भी प्रस्तुतियां होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed