{"_id":"19222192a68b3e80b256b577348c4ee8","slug":"artist-dance-on-devotional-songs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्ति गीतों पर थिरके कलाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्ति गीतों पर थिरके कलाकार
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
Updated Sun, 06 Sep 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर पुलिस लाइन के आरडी त्रिपाठी सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों की छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। वहीं, पुलिस लाइन के सभागार में भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकी भी सजाई गई। इसमें पूजन-अर्चन के लिए देर रात तक भीड़ लगी रही।
पुलिस लाइन के आरडी त्रिपाठी हाल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक राजूबाब सिंह की पत्नी ने किया। इस मौके पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक गीत से किया। इसके बाद, विभिन्न प्रकार के गीत पंजाबी, भांगड़ा आदि प्रस्तुत किया।
गाया कि मैया ये तेरा कन्हैया...। बड़ी देर भई नंदलाला...। सहित विभिन्न गीतों पर किशोरियों ने अलग-अलग भाव नृत्य प्रस्तुत किया। तालियों की गूंज से महफिल पूरी तरह से खुशनुमा हो गया। इस मौके पर एडीएम खेमपाल सिंह, एएसपी केसी गोस्वामी, सीओ सुरेश चंद रावत, मुख्य अग्रिशमन अधिकारी तबारक हुसेन, प्रतिसार निरीक्षक फूलचंद सहित समस्त पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस लाइन स्थित मंदिर परिसर में भगवान कृष्ण की भव्य झांकियां सजाई गई थी। इसे देखने के लिए नगर के विभिन्न मोहल्ले से सैकड़ों की संख्या श्रद्धालु नर-नारी अपने परिवार के साथ आए थे। झांकियों को देखने के बाद पुलिस लाइन के बाहर लगे मेले में खरीदारी भी की। भगवान की झांकी देखकर बच्चे खुशी से झूम उठे।