फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   arrested

चंदन गोली कांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन अब भी फरार

Wed, 09 Sep 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
arrested
बैरिया। तहसील के पास सोमवार को हुई चंदन सिंह गोलीकांड मामले में बैरिया पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जबकि शेष आरोपी अब भी फरार चल रहे हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है। एसएचओ संजय त्रिपाठी ने बताया कि अजय सिंह, मनमीत सिंह उर्फ सोनू व सोनू सिंह उर्फ भाई डियर को बुधवार को योगिंद्र गिरी के मठिया के पास से गिरफ्तार किया। ये लोग कहीं जाने के लिए वाहन के इंतजार में एनएच 31 पर खड़े थे। बता दें कि बैरिया कस्बा निवासी चंदन सिंह सात सितंबर को अपनी बाइक से गांव के ही ज्ञान प्रकाश सिंह के साथ कुछ जमीनी मामले के सिलसिले से तहसील बैरिया गया हुआ था। वहां से घर लौटते समय करीब 11 बजे तहसील के पीछे वाले रास्ते पर पीपल के पेड़ के पास पहले से घात लगाकर बैठे बैरिया निवासी सुनील सिंह पुत्र स्व. शिवजी सिंह, अजय सिंह पुत्र राजकमल सिंह, मनमीत उर्फ सोनू सिंह पुत्र अजय सिंह, सोनू सिंह उर्फ भाई डियर पुत्र स्व. शंकर दयाल सिंह एवं दो अज्ञात ने जान से मारने की नियत से चंदन को गोली मार दी। उसका इलाज वाराणसी में चल रहा है। घायल के पिता चंद्रभूषण सिंह के तहरीर पर पुलिस ने चार के विरुद्ध नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय को सुपुर्द कर दिया जहां से कोर्ट ने सभी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed