फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Arrangement at wheat purchasing centers in the district, farmers upset

जिले में गेहूं क्रय केंद्रों पर व्यवस्था चरमराई, किसान परेशान

Wed, 26 May 2021 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Arrangement at wheat purchasing centers in the district, farmers upset
सरकारी गेहूं खरीद में शासन की मंशा के विपरीत अधिकारी मनमाने तरीके से गेहूं की खरीदारी कर रहे हैं। जिसके कारण किसानों को परेशानी हो रही है। जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद क्रय केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में खरीद नहीं होने से किसान औने-पौने दामों पर गेहूं बेचने को विवश हैं।
विज्ञापन

कुछ दिनों पहले जिलाधिकारी अदिती सिंह ने हर क्रय केंद्र पर प्रतिदिन 600 क्विंटल गेहूं की खरीदने का निर्देश दिया। लेकिन अधिकारियों के मनमानी की वजह से गेहूं की खरीदारी प्रतिदिन 300 क्विंटल से ज्यादा नहीं हो रहा है। मंगलवार को मनियर ब्लॉक के जिगनी गांव स्थित विपणन विभाग के क्रय केंद्र यही स्थिति रही। किसान दूर-दूर से अपना टोकन नंबर के हिसाब से क्रय केंद्र पर गेहूं ला रहे हैं लेकिन गेहूं की खरीदारी धीमी होने के कारण उन्हें पांच से छह दिनों तक इंतजार करने के बाद गेहूं की तौलाई हो रही है। क्रय केंद्रों पर किसानों ने आरोप लगाया कि बिचौलिए से मिलीभगत कर अधिकारी मनमानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

मैं अपना गेहूं अपने नंबर के हिसाब से शनिवार को दिन में लाया। लेकिन आज तक मेरी खरीदारी नहीं हो पाई है। इसके चलते हम रात भर यहां सोते हैं देखते हैं कि आज भी मेरी गेहूं की खरीदारी हो पाती है कि नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोज वर्मा
हम तीन दिन से गेहूं अपना लाए हैं लेकिन मेरा गेहूं आज तक नहीं लिया गया। जिसके कारण हम लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
- उदय नारायण सिंह
हम काश्तकारों को जिगनी गोदाम पर इतनी दिक्कत है कि हम लोग खुले आसमान के नीचे आज 5- 6 दिनों से अपना गेहूं निगरानी कर रहे हैं। यहां पर कोई छाया की भी व्यवस्था प्रशासन द्वारा नहीं किया गया है।
- उमेश सिंह
जब तक खरीदारी की सीमा बढ़ाया नहीं जाएगा तब तक यही परेशानी रहेगी। कहा कि हम लोग दो रात से यहां वीराने में रहने को मजबूर हैं।
- प्रमोद उपाध्याय
ई-पॉस पर अंगूठा नहीं स्वीकार करने से भी परेशानी
सुखपुरा। गेहूं बेचने के लिए किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिगनी स्थित क्रय केंद्र पर किसान काफी परेशान रहे। ई-पॉस से खरीदारी होने से एक परेशानी और है कि बुजुर्ग किसान है। उसका लड़का अगर गेहूं विक्रय करना है तो अंगूठा किसान का ही लगेगा। लेकिन उम्र अधिक होने की वजह से मशीन अंगूठा का निशान ले नहीं पा रहा है। मंगलवार को तहसीलदार बांसडीह संतोष कुमार शुक्ला ने जब किसान योगेंद्र सिंह समेत एक दो अन्य किसानों से अंगूठा लगवाया तो अंगूठा निशाना स्वीकार नहीं कर पाया।
विधायक की कवायद व डीएम के निर्देश के बावजूद नहीं सुधरी व्यवस्था
बैरिया। विधायक सुरेंद्र सिंह के लगातार प्रयास मुख्यमंत्री के विशेष सचिव आरपी सिंह के निर्देश व जिलाधिकारी अदिति सिंह के सख्त आदेश के बावजूद बैरिया विधानसभा क्षेत्र में सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों की खरीदारी अस्त-व्यस्त है। इस क्षेत्र में गेहूं क्रय केन्द्रों की खरीद अव्यवस्था की भेंट चढ़ गई है। वहीं कृषि उपमंडी समिति रानीगंज (सोनबरसा) में बिना सूचना पिछले तीन दिनों से गेहूं की खरीदारी बंद है। उप जिलाधिकारी प्रशांत नायक का कहना है सभी किसानों का गेहूं क्रय केंद्र प्रभारियों को खरीदना ही पड़ेगा। अगर कहीं से किसी किसान को क्रय केंद्र प्रभारियों ने लौटाया तो उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी।

सभी तहसील स्तरीय अधिकारियों को क्रय केंद्रों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है। क्रय केंद्रों पर खरीद जारी है। शिकायत मिलने पर संबंधित केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- राम आसरे, एडीएम, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed