फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Arogya Mela held at 79 health centers in the district, 4089 people benefited

जिले के 79 स्वास्थ्य केंद्रों पर लगा आरोग्य मेला, 4089 लोगों को मिला लाभ

Sun, 24 Jan 2021 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Arogya Mela held at 79 health centers in the district, 4089 people benefited
स्वास्थ्य मेला में मरीजों की उपचार करती महिला चिकित्सक। - फोटो : BALLIA
बलिया। जनपद के दो शहरी एवं 77 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन रविवार को हुआ, जिसमें दूर-दराज के इलाकों व मलिन बस्तियों में रहने वाले 4089 लोगों को इस दिन सेहत का वरदान मिला। इसमें 1742 पुरुष, 1827 महिला एवं 520 बच्चें शामिल हैं। आरोग्य मेले में स्वास्थ्य केंद्रों पर नि:शुल्क जांच व इलाज की सुविधा दी गई। मेले में कोविड जांच, गोल्डेन कार्ड, गर्भवती, बाल और किशोर स्वास्थ्य से जुड़ी जांच की गई एवं नि:शुल्क दवाएं भी दी गईं। मेले का निरीक्षण कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉश हरिनन्दन प्रसाद, मेले के नोडल अधिकारी डा0 गोविन्द प्रसाद चौधरी एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) डॉ0 आरबी यादव द्वारा किया गया। मेले में सुविधाएं बढ़ाए जाने एवं मेले का प्रचार प्रसार बढ़ाने हेतु कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

102 लाभार्थियों का बना गोल्डेन कार्ड
कार्यवाहक मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ हरिनन्दन प्रसाद ने बताया कि जिले के कुल 79 शहरी एवं ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रो पर मेले का आयोजन सुबह दस बजे से अपराह्न चार बजे तक किया गया। मेले में आयुष्मान भारत योजना के स्टॉल लगा कर करीब 102 लाभार्थियों के गोल्डेन कार्ड भी बनाया गया। कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक रविवारीय स्वास्थ्य मेले में प्रयास होगा कि ज्यादा से ज्यादा केंद्रों पर कैंप लगा कर लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड की सुविधा प्रदान की जाए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed