फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ARO handed over certificates of victory to public representatives unopposed

Ballia News: निर्विरोध जनप्रतिनिधियों को एआरओ ने सौंपा जीत का प्रमाण पत्र

Thu, 20 Feb 2025 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
ARO handed over certificates of victory to public representatives unopposed
बेल्थरारोड/इंदरपुर। सीयर ब्लॉक की ग्रामसभा रछौली में प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में दिवंगत प्रधान विवेक मिश्र की पत्नी सविता मिश्रा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।
विज्ञापन

प्रधान पद के लिए दिवंगत प्रधान की पत्नी सविता मिश्रा ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। उसके बाद कोई नामांकन नहीं हुआ। एकल नामांकन के चलते सविता के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया था। ब्लॉक कार्यालय पर निर्वाचन अधिकारी ने सविता मिश्रा को प्रधान पद का प्रमाण पत्र प्रदान किया। वहीं, नगरा ब्लाॅक के सरयांगुलाबराय वार्ड नंबर 8-14 में क्षेत्र पंचायत सदस्य के रिक्त पद पर निर्विरोध निर्वाचित रामअशीष चौहान को एआरओ योगेंद्र चौहान ने जीत का प्रमाण पत्र दिया। एडीओ पंचायत प्रमोद कुमार सिंह, पूर्व प्रधान मारकंडेय वर्मा मौजूद रहे। यहां की सीट क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीकिशुन चौहान के निधन से रिक्त हुई थी। संवाद
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच होगी मतगणना : त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में शुक्रवार को दो ग्राम सभा में पड़े मतों की गणना कराई जाएगी। बुधवार को हुए मतदान में मुरली छपरा के आराजी माफी के प्रधान पद के लिए 51.5 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकारी का प्रयोग किया था। कुल 1562 वोट के सापेक्ष 809 वोट पड़े थे। ब्लाॅक बेलहरी के ग्राम पंचायत राजपुर एकौना में ग्राम प्रधान पद के लिए 1396 में 626 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। मतगणना ब्लाॅकों पर कराई जाएगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed