फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Army jawan died of dengue, there was uproar when the dead body reached the village

Ballia News: डेंगू से सेना के जवान की मौत, शव गांव पहुंचते मचा कोहराम

Sun, 04 Dec 2022 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Army jawan died of dengue, there was uproar when the dead body reached the village
नगरा। थाना क्षेत्र के देवढिया गांव निवासी सेना के जवान की शनिवार को डेंगू से मौत हो गई। रविवार को जब उनका शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

देवढिया निवासी मदन सिंह डीएससी प्लाटून में तैनात थे और वर्तमान में 44 विंग एयरफोर्स सोनेगांव नागपुर महाराष्ट्र में संबद्ध थे। रिटायर होने के बाद उन्हें दोबारा तैनाती मिली थी। गांव पर शव पहुंचने के बाद एयरफोर्स गोरखपुर के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। तिरंगा उनकी पत्नी मीरा सिंह को सौंपा। उनका अंतिम संस्कार बलिया नगर के गंगा घाट पर किया गया।

मदन सिंह कुछ दिनों से डेंगू से पीड़ित थे। उनका प्लेटलेट्स काफी कम हो गया था। सेना के अस्पताल में ही कुछ दिनों से उनका इलाज चल रहा था। रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। घर पर मदन सिंह की पत्नी मीरा सिंह, दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। दोनों पुत्र अभी पढ़ाई कर रहे हैं। मां इंद्रासनी देवी बेटे के शव को एकटक निहारते हुए विलाप कर रही थीं। पिता राम प्रवेश सिंह की हालत रो-रोकर पागलों सी हो गई थी। मां व पत्नी के करुण क्रंदन से सभी गांववालों शोकाकुल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed