फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Army jawan died during treatment, dead body reached Ballia

Ballia: सेना के जवान की इलाज के दौरान मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो मचा कोहराम 

Tue, 21 Jun 2022 05:03 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 21 Jun 2022 05:03 PM IST
सार

बलिया के गायघाट निवासी विशाल सिंह की पोस्टिंग अमृतसर में थी। तबीयत खराब होने पर आर्मी के एएससी कोर में भर्ती हुए थे। वहां इलाज के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई। मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा।

विज्ञापन
Army jawan died during treatment, dead body reached Ballia
गायघाट निवासी सेना के जवान का पार्थिव शरीर घर पहुंचने पर जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया के हल्दी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुड़ाडीह के गायघाट निवासी सेना के जवान की जालंधर में इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। उनके दरवाजे पर सैकड़ों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। अंतिम संस्कार गंगापुर स्थित गंगा घाट पर किया गया।

विज्ञापन


इस दौरान वाराणसी यूनिट से आर्मी के जवान के अलावा जालंधर के जवान मौजूद रहे। विशाल को उनके बड़े भाई सन्नी सिंह ने मुखाग्नि दी। गायघाट निवासी फौजी स्व. राजकुमार सिंह के दो पुत्रों में विशाल सिंह (26) छोटे थे। वह 2015-16 में आर्मी के एएससी कोर में भर्ती हुए थे और उनकी पोस्टिंग अमृतसर में थी।
विज्ञापन


उनकी तबीयत बिगड़ी तो 11जून को जालंधर के एमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान जवान की सोमवार को मौत हो गई। यह सूचना परिजनों को मिली तो रोते रोते बुरा हाल हो गया। वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जवान की एक झलक पाने के लिए उनके दरवाजे पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। विशाल सिंह के बड़े भाई शनि सिंह की शादी 31 मई 2022 को थी, जिसमें विशाल गांव आए थे। सात जून को वह अपनी यूनिट के लिए निकले थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों की चीत्कार से लोग हो रहे गमगीन

विशाल की माता किरन सिंह, बहन श्वेता सिंह, भाभी मोनी सिंह व भाई सन्नी सिंह के चीत्कारों से सबका कलेजा फटता जा रहा था। मौजूद लोगों के आंखों से अनायास ही आंसू निकल रहे हैं। लोग रह-रह कर फफक-फफक के रोते रहे। विशाल का अंतिम संस्कार गंगापुर स्थित गंगा घाट पर किया गया। इस दौरान वाराणसी यूनिट से आर्मी  जवानों के अलावा जालंधर के जवान मौजूद रहे। वाराणसी यूनिट से आए जवानों ने माता किरन सिंह व भाई सन्नी को तिरंगा झंडा देते हुए ढांढस बंधाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed