Ballia: सेना के जवान की इलाज के दौरान मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो मचा कोहराम
बलिया के गायघाट निवासी विशाल सिंह की पोस्टिंग अमृतसर में थी। तबीयत खराब होने पर आर्मी के एएससी कोर में भर्ती हुए थे। वहां इलाज के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई। मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया के हल्दी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुड़ाडीह के गायघाट निवासी सेना के जवान की जालंधर में इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। उनके दरवाजे पर सैकड़ों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। अंतिम संस्कार गंगापुर स्थित गंगा घाट पर किया गया।
इस दौरान वाराणसी यूनिट से आर्मी के जवान के अलावा जालंधर के जवान मौजूद रहे। विशाल को उनके बड़े भाई सन्नी सिंह ने मुखाग्नि दी। गायघाट निवासी फौजी स्व. राजकुमार सिंह के दो पुत्रों में विशाल सिंह (26) छोटे थे। वह 2015-16 में आर्मी के एएससी कोर में भर्ती हुए थे और उनकी पोस्टिंग अमृतसर में थी।
उनकी तबीयत बिगड़ी तो 11जून को जालंधर के एमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान जवान की सोमवार को मौत हो गई। यह सूचना परिजनों को मिली तो रोते रोते बुरा हाल हो गया। वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जवान की एक झलक पाने के लिए उनके दरवाजे पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। विशाल सिंह के बड़े भाई शनि सिंह की शादी 31 मई 2022 को थी, जिसमें विशाल गांव आए थे। सात जून को वह अपनी यूनिट के लिए निकले थे।
परिजनों की चीत्कार से लोग हो रहे गमगीन
विशाल की माता किरन सिंह, बहन श्वेता सिंह, भाभी मोनी सिंह व भाई सन्नी सिंह के चीत्कारों से सबका कलेजा फटता जा रहा था। मौजूद लोगों के आंखों से अनायास ही आंसू निकल रहे हैं। लोग रह-रह कर फफक-फफक के रोते रहे। विशाल का अंतिम संस्कार गंगापुर स्थित गंगा घाट पर किया गया। इस दौरान वाराणसी यूनिट से आर्मी जवानों के अलावा जालंधर के जवान मौजूद रहे। वाराणसी यूनिट से आए जवानों ने माता किरन सिंह व भाई सन्नी को तिरंगा झंडा देते हुए ढांढस बंधाया।