{"_id":"57b346984f1c1b704f6eacf9","slug":"are-responsible-for-the-death-upendra-tiwari-ambika","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत के लिए जिम्मेदार हैं उपेंद्र तिवारी: अंबिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत के लिए जिम्मेदार हैं उपेंद्र तिवारी: अंबिका
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
Updated Tue, 16 Aug 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
नरहीं गांव में मृत विनोद राय के परिवार के लोगों को पांच लाख का चेक देते कैबिनेट मंत्री नारद राय और डीएम गोविंद राजू।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार का एक मात्र एजेंडा विकास से जनता का ध्यान हटाने के लिए पूरे प्रदेश में भाजपा झूठे प्रचार और अराजकता का माहौल पैदा कर रही है। 12 अगस्त को नरहीं गोलीकांड इसी का एक रूप था। धरने के नाम पर भाजपा द्वारा थाने पर अराजकता पैदा करने की कोशिश की गई, जिसका सबसे दुखद पक्ष रहा कि निर्दोष विनोद राय की जान चली गई। इसके लिए विधायक उपेंद्र तिवारी जिम्मेदार हैं।
यह बातें पूर्वमंत्री अंबिका चौधरी ने डाकबंगले में मंगलवार को पत्रकारो से कहीं। कहा सपा मृतक विनोद राय के परिवार के साथ खड़ी है।
मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को हर प्रकार का सहयोग करने का आश्वासन दिया है। कहा कि प्रशासनिक आधार पर चूक की जांच के लिए ही डीएम, कप्तान और थानाध्यक्ष को तत्काल निलंबित कर दिया गया। ताकि पूरी घटना की निष्पक्षतापूर्वक जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा सके। इस मौके पर मुहम्मद रिजवी, जयप्रकाश अंचल, गोरख पासवान, पूर्व विधायक सनातन पांडेय, शैलेश चौधरी पप्पू, पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह आदि रहे।