{"_id":"588617264f1c1ba333cf3f14","slug":"arakshan-virodhi-bayan-par-nikali-bhadas","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण विरोधी बयान पर निकाली भड़ास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण विरोधी बयान पर निकाली भड़ास
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Mon, 23 Jan 2017 08:15 PM IST
विज्ञापन
पुतला दहन
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निषाद समाज के लोगों ने आरएसएस के मनमोहन वैद्य द्वारा आरक्षण विरोधी बयान के खिलाफ सोमवार को पुतला दहन किया। इस दौरान हाथों में नारे लिखे तख्तियां आरक्षण हमारा अधिकार मत छीनो, आरक्षण विरोधी सोच वाले दल का सफाया करो का नारे भी लगाए। इस दौरान निषाद समाज के लोगों ने आरएसएस और भाजपा के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिनेश निषाद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के दिमाग में यह बात घर कर गई है कि पिछड़े वर्ग के लोगों को तो अपने आप भाजपा को वोट करना है। फिर इन्हें भागीदारी या हिस्सेदारी की क्या जरूरत है। यही कारण है कि मनमोहन वैद्य जैसे लोग पिछड़े वर्ग का गला घोंट कर अगड़ी जातियों को खुश करने में लगे हुए हैं।
कहा कि हम पिछड़ों के वोट पर राजनीति करने वाले मोदी सरकार लाख कोशिशों के बावजूद बिहार में अपनी सरकार नहीं बना पाई। बिहार के तर्ज पर एक बार फिर उप्र में भी आरएसएस के सरसंघ चालक मोहन भागवत के आरक्षण विरोधी बयान को उप्र में दोहराकर पिछड़ी जाति के लोगों को सावधान कर दिया है। जिसकी जैसी सोच होती है, वह बात जुबा पर आ ही जाती है। इस मौके पर कुंदन निषाद, ओमप्रकाश साहनी, रमाशंकर राय, विशाल वर्मा, विमलेश मौर्य, जयराम गुप्त, डा. स्वामीनाथ, छट्ठू साहनी, अभय साहनी आदि लोग मौजूद रहे।