फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Approval of Bhrigu Corridor, development will be done with 65 crores

Ballia News: भृगु कारीडोर को स्वीकृति, 65 करोड़ से होगा विकास

Fri, 24 Mar 2023 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Approval of Bhrigu Corridor, development will be done with 65 crores
बलिया। जनपदवासियों के बहुप्रतिक्षित भृगु कारीडोर जल्द ही भूमि पर उतरता दिखाई देगा। शासन ने कारीडोर की परियोजना को स्वीकृति दे दी है। 65 करोड़ के लागत से भृगु कारीडोर के साथ ही चित्रगुप्त मंदिर और शहीद पार्क में विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके साथ ही जनपद में छह स्थानों पर प्रवेश द्वार भी बनाए जाएंगे। इसके लिए उप्र राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड को कार्यदायी संस्था बनाया गया है। प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह इस परियोजना को लेकर काफी गंभीर थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ही कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक में पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने इसका डीएम के सामने प्रजेंटेशन दिया था। साथ ही इस परियोजना का अनुमोदन किया गया था। शसान से स्वीकृति परियोजना में कुल तीन फेज में विकास कार्य कराए जाएंगे। पहले फेज में भृगु मंदिर को विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें मंदिर के विकास के साथ ही गंगा नदी से मंदिर तक रास्ते आदि का निर्माण भी किया जाएगा। दूसरे फेज में चित्रगुप्त मंदिर को विकसित किया जाएगा। यहां भृगुमंदिर परिसर में ही स्थित है। यहां सभागार, कांफ्रेंस हाल, यात्री निवास, पेयजल के लिए वाटर कूलर और शौचालय आदि का निर्माण किया जाएगा। तीरे फेज में शहर के चौक स्थित शहीद पार्क का विकास किया जाएगा। पार्क की बाउंड्री के साथ ही चारों दिशा में नये सिरे से प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। इसके साथ ही यहां स्थापित महात्मा गांधी की नई प्रतिमा भी लगाई जाएगी। साथ ही यहां एक लाइब्रेरी का निर्माण भी कराया जाएगा। इसके साथ ही जनपद में प्रवेश करने वाले छह मार्गों पर प्रवेश द्वार का भी निर्माण किया जाएगा। इन सभी को लेकर भृगु कारीडोर तैयार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए स्वरूप में दिखेगा महर्षि भृगु का आश्रम
बलिया। शीघ्र जनपद ही जनपद को पर्यटन के मानिचत्र पर भृगु कॉरिडोर के रुप में नई पहचान मिलेगी। योजना को बनाते समय महर्षि भृगु के गंगा नदी के पार परसिया स्थित मूल आश्रम को मंदिर से जोड़ने की बात भी कही गई थी। ये जल मार्ग से होना था। स्वीकृत योजना में गंगा नदी से मंदिर कर रास्ते की बात है। इसके आगे गंगा उस पार आश्रम कैसे जुड़ेगा। अभी इसका पर कार्य शेष है।


भृगु कारीडोर के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। इसे स्वीकृत कर दिया गया है। कार्यदायी संस्था भी तय कर दी गई है। उम्मीद है कि अप्रैल तक कार्य शुरू हो जाएगा। अनिल सक्सेना, एडीओ, पर्यटन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed