फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Appointed Administrator for Gram Panchayats, increased scrutiny of administrators for investigation

ग्राम पंचायतों के लिए प्रशासक नियुक्त, जांच को लेकर प्रधानी करनेवालों की बढ़ी धुकधुकी

Sun, 27 Dec 2020 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
Appointed Administrator for Gram Panchayats, increased scrutiny of administrators for investigation
बलिया। प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से प्रशासक नियुक्त कर दिए गए हैं। अब प्रशासक ही ग्राम पंचायत में उपलब्ध धन को विकास कार्यों पर खर्च करेंगे। दूसरी ओर बीते पांच साल के कार्यकाल में आवंटित धनराशि के सापेक्ष किए गए खर्च की ऑडिट कराने का भी शासन ने फरमान जारी किया है। इसको लेकर गांवों में सरगर्मी बढ़ना भी तय है। उधर, जांच पड़ताल को लेकर कार्यकाल में प्रधानी करनेवालों की धुकधुकी बढ़ गई है। हालांकि अधिकारी इस तरह का आदेश मिलने से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

25 दिसंबर को ग्राम प्रधानों का कार्यकाल पूरा होने के बाद शासन के निर्देश पर पंचायती राज विभाग की ओर से आधी रात में प्रधानों के डोंगल को ब्लॉक कर दिया ताकि वह किसी तरह का भुगतान नहीं कर सकें। इसके बाद शासन के निर्देश पर शनिवार को एडिशनल डिस्ट्रिक्ट अफसर स्तर 32 अधिकारियों को जिला प्रशासन ने बतौर प्रशासक नियुक्त कर दिया। अब यह अधिकारी ही ग्राम पंचायत के खाते में मौजूद धनराशि को विकास कार्यों पर खर्च करेंगे। उधर, शासन की ओर से बीते पांच सालों में ग्राम पंचायतों को जारी धन के सापेक्ष किए गए खर्च की ऑडिट कराने का फरमान भी शासन ने लिया है। इसे लेकर जहां प्रधानों की धुकधुकी बढ़ गई है। वहीं, पंचायत चुनाव को लेकर गांव के कई लोग सक्रिय हो गए हैं। बताया जाता है कि अगर सही तरीके से जांच हो जाए तो प्रधानों के साथ ही सचिव समेत कई अधिकारियों की गर्दन भी फंस सकती है। हालांकि पंचायती राज विभाग के अधिकारी इस तरह का आदेश न मिलने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

इन अधिकारियों को बनाया गया प्रशासक
बलिया। बीडीओ बांसडीह रंजीत कुमार 29 गांव, एडीओ बांसडीह अरुण कुमार सिंह 29, एडीओ अवधेश कुमार पांडेय बैरिया 18, एडीओ कमलेश यादव बैरिया 12, बीडीओ नवानगर विनय कुमार वर्मा 32, एडीओ सूर्यनाथ यादव नगरा 18, बीडीओ दुबहर सचिन कुमार भारती 37, एडीओ पन्ना लाल यादव दुबहर 32, अपर जिला संख्याधिकारी आनंद चौरसिया 33, एडीओ बागेश्वर यादव सोहांव 23, एडीओ विनोद कुमार पांडेय 27, बीडीओ धन प्राप्त यादव रेवती 24, डीएसटीओ विजय शंकर 34, एडीओ धर्मेंद्र कुमार हनुमानगंज 24, बीडीओ विनोद मणि त्रिपाठी गड़वार 40, एडीओ लुगरी राम गड़वार 28 गांव का प्रशासक बनाया गया है। इसी तरह भूमि संरक्षण अधिकारी संतोष कुमार 39, एडीओ ज्ञानप्रकाश पांडेय रसड़ा 36, एडीओ वकील यादव मनियर 22, अंजू यादव नायब तहसीलदार बांसडीह 25, बीडीओ नगरा प्रवीण जीत 54, एडीओ नगरा प्रमोद कुमार सिंह 43, एडीओ बेरुआरबारी दिग्विजयनाथ तिवारी 18 और जिला कृषि रक्षा अधिकारी प्रियानंदा को 20 गांवों का प्रशासक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी ग्राम पंचायतों का प्रशासक नियुक्त कर दिया गया है। प्रशासक ही संबंधित ग्राम पंचायतों के विकास कार्य को देखेंगे। जांच को लेकर अभी कोई आदेश नहीं मिला है। - शशिकांत पांडेय, डीपीआरओ, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed