फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Applications were invited for the Chief Minister's mass marriage scheme

Ballia News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए आवेदन मांगे गए

Tue, 08 Jul 2025 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Applications were invited for the Chief Minister's mass marriage scheme
बलिया। जिला समाज कल्याण विभाग ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में अधिक से अधिक पात्रों से आवेदन मांगा है। पिछले साल आवेदन कम आने से कार्यक्रम का आयोजन नहीं हो सका था। जिला समाज कल्याण अधिकारी रमेश कुमार ने बताया है कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शुभ लगन एवं तिथि के अनुसार वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। जिसमें जनपद के समस्त पात्र आवेदक सम्मिलित हो सकते हैं। आयोजन होने वाले कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। इसकी हार्ड कॉपी संबंधित विकास खंड कार्यालयों, नगर पंचायत, नगर पालिका कार्यालय अथवा जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा किया जाना है।
विज्ञापन

योजना से लाभान्वित लाभार्थियों को 25000 रुपये के अंतर्गत साड़ी सेट, दूल्हा हेतु पैंट शर्ट का कपड़ा, चांदी की बिछिया 1 जोड़ी व पायल 1 जोड़ी, स्टील डिनर सेट, प्रेशर कुकर, ट्रॉली बैग, वैनिटी किट, दीवार घड़ी आदि वैवाहिक उपहार के रूप में सामग्री वितरित की जाएगी। 60000 रुपये की आर्थिक कन्या के खाते में तथा 15000 रुपये आयोजन हेतु धनराशि व्यय किया जाता है। योजना में सभी वर्गों के पात्र आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed