{"_id":"5f05fc538ebc3e639f71d903","slug":"appeal-caution-and-vigilance-of-dm-cooperate-with-survey-team-ballia-news-vns5347025171","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम की अपील, सावधानी व सतर्कता बरतें, सर्वे टीम का करें सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम की अपील, सावधानी व सतर्कता बरतें, सर्वे टीम का करें सहयोग
विज्ञापन
बलिया जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि अब बलिया शहर और उसके आसपास के शहरी स्वरूप वाले क्षेत्रों में कुल 29 कंटेन्मेंट जोन हो गए हैं। वहीं, शहरी क्षेत्र में 90 से अधिक मामलों की पहचान की गई है। बुधवार को भी कुल 44 नए पॉजिटिव केस आए, जिसमें अधिकांश शहर क्षेत्र के ही हैं। इस तरह दिन-प्रतिदिन स्थिति और गंभीर होती जा रही है। इसलिए लोगों को अब सावधानी व सतर्कता पर विशेष ध्यान देना होगा। बसंतपुर और शांति मेडिकल कॉलेज पहले से ही एल-1 फैसिलिटी सेंटर के रूप में काम कर रहे हैं। लेकिन मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एल-1 अस्पताल के रूप में फ़ेफ़ना सीएचसी भी शुरू होने के लिए तैयार है।
उन्होंने बताया कि इस महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग गम्भीर है। इसके लिए अधिक से अधिक लोगों की जांच तेजी से की जा रही है। लक्षणात्मक लोगों को चिह्नित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर सर्वे कर रही है। इसका परिणाम भी दिख रहा है। सर्वे के दौरान कोरोना जैसे लक्षण मिलने पर उनकी जांच की जा रही है और पॉजिटिव आने पर उनको एल-1 फैसिलिटी सेंटर भेजा जा रहा है। डीएम ने जनपदवासियों से अपील की है कि स्वास्थ्य टीम का सहयोग करें और अपना ध्यान रखें।
64 हजार से अधिक लोग हुए कवर
बलिया। जिले में सर्वे कर रही टीमों ने अब तक कुल 10394 घरों को कवर कर लिया है। इस दौरान 64136 जनसंख्या कवर की गई है। डीएम के निर्देश पर यह अभियान तेजी से चल रहा है और 60 वर्ष से ऊपर के या बीमारी से ग्रस्त लोग चिह्नित किए जा रहे हैं।