फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Anti-corruption team arrested Bansdih CHC in-charge

Ballia News: बांसडीह सीएचसी प्रभारी को एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार, घूस मांगने का आरोप

Thu, 12 Jun 2025 12:41 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 12 Jun 2025 12:41 PM IST
सार

सीएचसी परिसर में फार्मेसी मेडिकल स्टोर संचालन के नाम पर घूस मांगने के आरोप में बांसडीह सीएचसी प्रभारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनों से शिकायत के बाद एंटी करप्शन की टीम ने साक्ष्यों के आधार पर इन्हें पकड़ा गया है। 
 

विज्ञापन
Anti-corruption team arrested Bansdih CHC in-charge
सीएचसी पर पहुंची एंटी करप्शन की टीम बाहर लगी भीड़ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बांसडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर वेंकटेश्वर मौआर को एंटी करप्शन टीम ने बृहस्पतिवार को घूस लेते रंगों हाथ पकड़ लिया। टीम ने साक्ष्यों को लेने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर कोतवाली लेती गई सीएचसी परिसर में अमृत फार्मेसी मेडिकल स्टोर संचालन का तीन लेटर जारी करने के नाम पर चिकित्साधिकारी तीन लाख रुपया की मांग की थी।

विज्ञापन


पैसा देने के बाद दो लेटर जारी कर दिया था। मेडिकल संचालक अजय तिवारी ने बताया कि एमवाईसी हर माह 20 हजार रुपया की डिमांड करने लगा। पैसा न देने पर तीसरा लेटर जारी नहीं कर रहा था। इससे परेशान होकर अजय ने एंटी करप्शन वाराणसी से शिकायत कर दी।
विज्ञापन


टीम ने मामले को संज्ञान ले लिया। वाराणसी की एंटी करप्शन के पांच सदस्यी टीम बलिया के बांसडीह पहुंच अजय तिवारी को केमिकल युक्त 20 हजार रुपया एमवाईसी को देने को भेजवाया। चिकित्सा प्रभारी डाक्टर वेंकेटेश मौआर ओपीडी में बैठकर मरीज़ो को देख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय तिवारी ने 20 हजार रुपया दे दिया। उसी दौरान टीम के सदस्यों ने डॉक्टर को घूस के पैसे के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इसकी खबर लगते ही कर्मचारियों में खलबली मच गई। टीम ने गवाहों के समक्ष केमिकल को धुलवाकर साक्ष्य लिया। एमवाईसी डॉक्टर वेंकेटेश्वर मौवार पर पूर्व में भी घूस मांगने का आरोप लगा था, लेकिन मामला शांत हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed