फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Another accused in the food scam, Kotdar arrested from Varanasi

खाद्यान्न घोटाले में एक और आरोपी कोटेदार वाराणसी से गिरफ्तार

Sat, 18 Sep 2021 10:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
Another accused in the food scam, Kotdar arrested from Varanasi
बलिया। जनपद के चर्चित खाद्यान्न घोटाले में ईओडब्ल्यू वाराणसी की टीम ने शनिवार को 45 लाख के गबन के आरोपी कोटेदार लल्लन गिरी को वाराणसी कचहरी से गिरफ्तार कर लिया। कोटेदार नगरा ब्लॉक में हुए घोटाले में 45 लाख के गबन का आरोपी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन वाराणसी के पीआरओ इंस्पेक्टर सुनील वर्मा ने बताया कि श्रमिकों को श्रम के बदले खाद्यान्न और नकद पैसे दिए जाने की योजना में हुए घोटाले में नगरा ब्लॉक के तत्कालीन कोटेदारों की ओर से जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों एवं ब्लाक प्रमुख से मिलीभगत करते हुए 45 लाख रुपया का गबन कर किया गया था। निरीक्षक कृष्ण मुरारी मिश्र की टीम ने तत्कालीन कोटेदार लल्लन गिरि पुत्र जगदीश गिरि निवासी ग्राम वीरपुरा उर्फ चकरा कोल्हुआ, थाना पकडी को शनिवार दोपहर कचहरी चौराहा वाराणसी से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना का क्रियान्वयन केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की ओर से वर्ष 2002 से 2005 के मध्य जनपद बलिया में किया गया था। योजना के तहत जनपद के विभिन्न गांवों में मिट्टी, नाली निर्माण, खड़ंजा निर्माण, पटरी मरम्मत कार्य, संपर्क मार्ग निर्माण, पुलिया निर्माण कार्य आदि श्रमिकों का चयन कर कराया जाना था तथा श्रमिकों को श्रम के बदले खाद्यान्न और नकद पैसे दिए जाने का निर्देश था। गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक कृष्ण मुरारी मिश्र, मुख्य आरक्षी शशिकांत सिंह, आरक्षी सरफराज अंसारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed