{"_id":"6931e24cbcbc8fce410042e0","slug":"anm-and-midwife-removed-after-baby-dies-during-delivery-ballia-news-c-190-1-ana1001-153267-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: प्रसव के दौरान बच्चे की मौत एएनएम और दाई को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: प्रसव के दौरान बच्चे की मौत एएनएम और दाई को हटाया
विज्ञापन
सागरपाली। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वैना के प्रसव केंद्र हनुमानगंज पर बुधवार की रात प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने एएनएम और दाई पर लापरवाही से प्रसव कराने का आरोप लगाया। इसके बाद हंगामा किया। पीएचसी प्रभारी डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार ने तत्काल प्रभाव से एएनएम शीला सिंह व समराजी देवी दाई को हटा दिया।
ब्रह्माइन गांव निवासी ओमप्रकाश की पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन प्रसव के लिए हनुमानगंज ब्लाॅक परिसर स्थित प्रसव केंद्र पर लेकर पहुंचे। प्रसव के पश्चात बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही से प्रसव का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इसकी खबर लगते ही पीएचसी से जांच करने टीम पहुंची, जांच के पश्चात प्रभारी को रिपोर्ट सौंपी। उसके बाद दोनों कर्मचारियों को प्रसव केंद्र से हटाया गया।
इस संबंध में चिकित्सा प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि शिकायत संज्ञान में है। प्रथम दृष्टया लापरवाही मिलने पर एएनएम व दाई को प्रसव केंद्र से हटा दिया गया है। मामले की जांच के लिए टीम गठित की जा रह है। जांच उपरांत दोषी मिलने पर विभागीय कार्रवाई होगी। संवाद