फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Anjali became high school topper in Ballia

93 फीसदी अंक पाकर अंजली बनीं जिला टॉपर

Sun, 15 May 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया Updated Sun, 15 May 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Anjali became high school topper in Ballia
हाईस्कूल में अंजली बनीं टॉपर
रविवार को दोपहर 12 बजे हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया। इस बार जिले में  हाईस्कूल के 73.79 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। महर्षि वाल्मीकि विद्यामंदिर की छात्रा अंजली गुप्त 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले की टॉपर बनी हैं। इसी विद्यालय की अंकिता मिश्रा और अर्चना यादव 92.6 फीसदी अंक पाकर दूसरे स्थान पर रहीं। उधर परिणाम घोषित होते ही सफल परीक्षार्थी और उनके घरवाले खुशी से झूम उठे। पहली बार यूपी बोर्ड की परीक्षा में बैठने वाले सफल परीक्षार्थियों की खुशी देखते ही बन रही थी।
विज्ञापन


हाईस्कूल की परीक्षा का परिणाम घोषित होनें के बाद हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार करते हुए बधाई दी। जिले में महर्षि वाल्मीकि विद्यामंदिर की ही अर्चिता सिंह 92.16 अंक पाकर तीसरे स्थान     पर रही। साक्षी राय 92 फीसदी अंक पाकर चौथे स्‍थान पर रहीं। प्रीतिलता और स्मिता सिंह ने 91.83 फीसदी अंक प्राप्त कर पांचवें स्थान पर कब्जा जमाया।  आकांक्षा राय ने 91.66 फीसदी अंक पाया और छठें स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


 प्रियंका सिंह और विशाल ने 91.50 अंक प्राप्त किया, दोनों सातवें स्थान पर रहे। प्रज्ञा राय एवं श्वेता ओझा 91.33 अंक प्राप्त कर आठवें स्थान पर रही। मानसी त्रिपाठी 91.16 अंक प्राप्त कर नौवें स्थान पर रहीं। जबकि शेजल, नेहा ओझा और शिवांगी 91 फीसदी पाकर दसवीं स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed