फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Animal Husbandry Department alert for world flu, rapid response team created for surveillance

वर्ल्ड फ्लू को लेकर सतर्क हुआ पशुपालन विभाग, निगरानी के लिए बनाई रैपिड रिस्पांस टीम

Mon, 11 Jan 2021 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Animal Husbandry Department alert for world flu, rapid response team created for surveillance
बलिया। कानपुर और मेरठ में बर्ड फ्लू से पक्षियों की मौत के बाद अब जिले में भी पशु पालन विभाग अलर्ट हो गया है। जिले के सभी पोल्ट्री फार्म और अंडा फार्म की निगरानी की जा रही है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक मिश्र ने बताया कि तहसीलवार रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है। इसमें एक पशु चिकित्सक, दो पशुधन प्रसार अधिकारी, एक फार्मासिस्ट और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की तैनाती की गई है। इनके द्वारा सभी तहसीलों में स्थित पोल्ट्री फार्म और अंडा फार्मों का निरीक्षण कर संचालकों को आवश्यक सावधानी बरतने का निर्देश दिया जा रहा है।
विज्ञापन

डॉ. मिश्र ने बताया कि सभी ब्लॉक पशु चिकित्सा अधिकारियों को इलाकाई पोल्ट्री फार्म का निरीक्षण करने और वहां साफ-सफाई तथा चूना छिड़काव की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है। कहा कि अभी तक जिले में बर्ड फ्लू का कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है, फिर भी विभाग लापरवाही बरतने के मूड में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed