फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Angry with the attitude of the EO, the chairman and the chairman sat on the dharna

ईओ के रवैये से नाराज सभासद और चेयरमैन धरने पर बैठे

Tue, 24 May 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Angry with the attitude of the EO, the chairman and the chairman sat on the dharna
बांसडीह नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक के दौरान हुए हंगामे के बाद नगर पंचायत कार्यालय परिसर में धरना - फोटो : BALLIA
बांसडीह। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में सोमवार को अधिशासी अधिकारी सीमा राय के रवैये को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू सिंह सभासदों के साथ धरने पर बैठ गईं। रेनू सिंह ने कहा कि विकास कार्यों को लेकर बोर्ड की बैठक चल रही थी। उसी में एक सभासद ने कराए गए विकास कार्यों की आख्या मांगी। इस अधिशासी अधिकारी आगबबूला हो गईं। बिना कुछ कहे अपने ऑफिस में चली गईं। अधिशासी अधिकारी की कार्य करने की शैली भी सही नहीं है। जनता से व्यवहार भी उचित नहीं हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नागरिकों को अपने कामों को दर दर भटकना पड़ता है। ईओ समय से ऑफिस में भी नहीं बैठती हैं।इसको लेकर आये दिन विवाद उत्पन्न हो रहा है। नगर पंचायत के सभासदों द्वारा इसकी शिकायत बार-बार हमारे पास भी आ रही थी। नगर पंचायत अध्यक्ष ने अधिशासी अधिकारी को नगर पंचायत बांसडीह से तत्काल हटाने की मांग को लेकर सभासदों संघ धरने पर बैठ गई। इसी बीच सूचना पाकर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों को समझाने का काम किया, लेकिन अधिशासी अधिकारी से नाराज सभासद मांग को लेकर बैठे रहे। नायब तहसीलदार अंजू यादव मौके पर पहुंची। सभासदों की ओर से पत्र सौंपा गया। मौके पर चेयरमैन रेनू ,सभासद संघ के अध्यक्ष राजेश तुरहा, प्रतुल ओझा, ईश्वर चंद, संजीव पटेल, विजय कुमार गुप्ता, मुजीब उर रहमान, धर्मेंद्र तिवारी, प्रवीण सिंह सोनू, शैलेश सिंह, लुकमान अंसारी, कन्हैया प्रसाद, इत्यादि सभी सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed