फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Angry people surrounded EO to get the drain cleaned

नाली की सफाई कराने की झाड़ा पल्ला तो आक्रोशित लोगों ने ईओ घेरा

Fri, 30 Sep 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Angry people surrounded EO to get the drain cleaned
बलिया। आईजीआरएस पोर्टल पर शहर के मालगोदाम में बनीं नालियों की सफाई कराने के बजाए पूरे परिक्षेत्र को ही नगरपालिका प्रशासन ने रेलवे की संपत्ति बताकर पल्ला झाड़ लिया। पोर्टल पर नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी के जवाब से मोहल्लेवासियों ने ईओ कार्यालय में घेराव किया। उन्होंने जमकर हो हल्ला मचाया। मौके पर मौजूद चेयरमैन मामले में मूकदर्शक बने रहे। हालांकि बाद में हस्तक्षेप करते हुआ शिकायतों के समाधान का आश्वासन दिया। मौका का निरीक्षण भी किया। इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

शहर के माल गोदाम रोड निवासी अशोक गुप्ता ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत करते हुए मालगोदाम में स्थित नाले की सफाई कराने की गुजारिश की थी। इसके संदर्भ में नगर पालिका के तत्कालीन अधिशासी अधिकारी ने अवर अभियंता की आख्या के हवाले से जवाब दिया था कि नाले की सफाई कराई जा रही है। मामले में नया मोड़ 29 सितंबर को तब आया, जब नपा के अवर अभियंता शशि प्रकाश और स्वास्थ्य लिपिक ने आईजीआरएस के आख्या प्रारूप पर रिपोर्ट लगाई कि अशोक कुमार गुप्ता की नाली सफाई की शिकायत आधारहीन है और वह इलाका रेलवे परिक्षेत्र में आता है। इसलिए नाली की सफाई की जिम्मेदारी भी रेलवे की है। इस पर आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह और चेयरमैन अजय कुमार को ईओ के कक्ष में ही घेर लिया। काफी हो हल्ला के बाद ईओ ने नाली की सफाई करने का आश्वासन दिया। तब जाकर मामला शांत हुआ है। मालगोदाम स्थित नाले की सफाई करने और उसकी मरम्मत कराने के मामले में तीन अक्टूबर 2018 को जारी पत्र में रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक ने उसे नगर पालिका की संपत्ति बताई थी।
विज्ञापन

वाराणसी मंडल, पूर्वोत्तर रेलव, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि रेलवे कालोनी से जल निकासी की व्यवस्था आदि की जिम्मेदारी नगरपालिका की है। इसके लिए रेलवे नपा को भारी भरकम टैक्स देता है। नाले को रेलवे परिक्षेत्र में बताना पल्ला झाड़ने सरीखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद, ईओ सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि नपा के कुछ अधिकारियों की गलती से विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। उसे दुरुस्त करते हुए शीघ्र ही नाले की सफाई आदि का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed