फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Anger sparked ignore

अनदेखी पर फूट पड़ा लोगों का गुस्सा

Wed, 06 Apr 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया Updated Wed, 06 Apr 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Anger sparked ignore
अनदेखी पर फूट पड़ा लोगों का गुस्सा
जिला अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार के मामले में शिकायत के बाद भी जांच  न किए जाने को लेकर टीडी कालेज के छात्रों ने मंगलवार को सीएमओ का पुतला  टीडी कालेज चौराहे पर दहन किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के  खिलाफ जमकर नारेबाजी की।छात्रों  का आरोप था कि जिला अस्पताल में तैनात एक्स-रे तकनीशियन के खिलाफ साक्ष्य  सहित पीड़ितों को प्रस्तुत किए जाने के बाद तत्काल सीएमएस ने दो सदस्यीय  टीम गठित कर दी।
विज्ञापन


छात्रों का आरोप था कि एक्स-रे तकनीशियन ने जांच कराने आए  मरीजों से 1200-1200 रुपये वसूले थे। जिस पर सभी मरीजों ने अपनी पीड़ा  छात्रनेताओं के समक्ष रखी और इस बात को छात्रों ने सीएमएस के यहां तत्काल  प्रस्तुत कर दिया था। करीब एक सप्ताह से अधिक दिन बीतने के बाद भी मामले  में किसी प्रकार की जांच नहीं किए जाने पर छात्र नेताओं ने मंगलवार को टीडी  कालेज चौराहों पर सीएमओ डा. पीके सिंह का पुतला दहन कि या तथा जमकर  नारेबाजी की।
विज्ञापन


इस मौके पर छात्रसंघ युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भैया अमित  सिंह ने चिकित्सा व्यवस्था गहरा आक्रोश जताया। कहा कि इतनी बड़ी घटना के  बाद जिला प्रशासन हाथ पर हाथ रखकर बैठा हुआ है। इस मौके पर बीपू दूबे,  अंबरीश ओझा, अतुल पांडेय, रितेश मिश्र, कृष्ण प्रताप यादव, पंकज तिवारी,  आकाश सिंह, हिमांशु सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता रवींद्र सिंह तथा संचालन  तेजप्रताप यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed