फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Anger is not stopping, protest was expressed by burning the effigy of Pakistan

Ballia News: नहीं थम रहा आक्रोश, पाकिस्तान का पुतला फूंक जताया विरोध

Sat, 26 Apr 2025 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Anger is not stopping, protest was expressed by burning the effigy of Pakistan
बलिया/पंदह/सिकंदरपुर। पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को भी जनपद में पाकिस्तान और आतंकवाद के प्रतिकात्मक पुतले फूंके गए। कैंडल मार्च निकाल मृतकों को श्रद्धाजंलि दी गई। इसके साथ रैली भी निकाली गई। भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य संध्या पांडेय के नेतृत्व में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने टीडी कॉलेज चौराहे पर पाकिस्तान का पुतला दहन किया। पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए। भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह ने पाकिस्तान समर्थित इस्लामी आतंकवाद की जमकर भर्त्सना की। संध्या पांडेय ने कहा कि आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कश्मीर जब विकास की ओर बढ़ रहा है तो यह पाकिस्तान को रास नहीं आ रहा है। संतोष सिंह, वशिष्ठ दत्त पांडेय, मंडल अध्यक्ष विश्वजीत तिवारी, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपाइयों ने शुक्रवार को खड़सरा (जिगीरसंड मोड) पर आतंकवाद का पुतला जलाकर विरोध जताया। प्रदेश परिषद के सदस्य माधव प्रसाद गुप्त के नेतृत्व में शहीद स्मारक स्थल से जुलूस निकाला और पाकिस्तान व आतंकवाद विरोधी नारे लगाए। धर्म पूछ कर हिंदुओं को मौत के घाट उतारने वाले आतंकियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। बच्चा सिंह, सच्चिदानंद सिंह, अभय सिंह, परमात्मा नंद, भागवत पाठक आदि थे।
विज्ञापन

सिकंदरपुर बस स्टैंड चौराहा पर बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया। आतंकवाद का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। जिला संयोजक प्रतीक राय ने कहा कि अब देश को आतंकवाद के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़नी होगी। कहा कि अगर सरकार आतंकवाद पर लगाम नहीं लगा सकती तो बजरंगदल को छूट दे दी जाए। हम ऐसे आताताइयों को उनकी ही भाषा में जवाब देना जानते हैं। राजीव सिंह चंदेल, जयशंकर शुक्ला, सोनू गुप्ता, विनय जायसवाल, सतीश, सुमंत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल ने विरोध में जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। जिलाध्यक्ष प्रदीप रस्तोगी ने कहा कि देश में हिंदू पर्यटकों को निशाना बनाया जा रहा है। यह एक नृशंस और अमानवीय कृत्य है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। आतंकवादियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। मनोज तिवारी, चंदन मिश्रा, विशाल पांडेय, विष्णुकांत मिश्रा, अभिषेक पांडे थे।
----------------------
पूर्व सैनिक संगठन ने निकाली रैली
गड़वार। पूर्व सैनिक संगठन की गड़वार ब्लॉक इकाई की ओर से पहलगाम में 26 नागरिकों की गोली मारकर नृशंस हत्या करने के विरोध में त्रिकालपुर मोड़ से थाना चौराहा तक शांतिपूर्वक रैली निकाली गई। संगठन के अध्यक्ष प्रेमचंद शर्मा ने कहा कि जिस तरह से आतंकियों ने मजहब पूछकर मार गिराया यह कायराना हरकत है। इस नाकाम हरकत का जवाब सरकार को देना होगा। पाकिस्तानी आतंकियों को जब तक सरकार मारकर गिरा नहीं देती, लोगों को चैन नहीं आएगा। अशरफ खान ने कहा कि इजरायल की तर्ज पर कार्रवाई ऐसी होनी चाहिए कि पाकिस्तान और उसके पालतू आतंकी भविष्य में सिर उठाने का साहस न कर सकें। मो. हासिम ने बताया कि कश्मीर में आतंक के खिलाफ युद्ध की मांग की। रमेश वर्मा, राधेश्याम, सज्जन राम, सीपी पांडेय, बीएन यादव आदि शामिल रहे।
----------------------
कैंडल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि
सुखपुरा/रसड़ा। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मृत लोगों को न्याय दिलाने और आतंकियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा नेताओं ने बृहस्पतिवार की शाम कस्बा में कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च चौराहे से शुरू किया गया। भाजपा नेता मोमबत्ती लेकर पाकिस्तान होश में आओ, भारत माता की जय सहित अन्य नारे लगाते दिखे। नितेश सिंह, राकेश महाजन, जितेन्द्र गुप्ता, बबलू सिंह, प्रकाश उपाध्याय आदि लोग थे। उधर, भाकपा (माले) ने घटना की कड़ी निन्दा की। केन्द्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश एवं लोगों की सुरक्षा को लेकर सरकार अपनी जिम्मेदारी और जवाबदेही से बच नहीं सकती। लक्ष्मण यादव ने कहा कि प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सरकार का दायित्व है। इस आतंकी घटना की नैतिक जिम्मेदारी और जवाबदेही लेते हुए गृह मंत्री अमित शाह को इस्तीफा दे देना चाहिए। रसड़ा के गांधी पार्क के प्रांगण में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा कर कैंडल मार्च निकाला। संदीप सोनी, हर्ष नारायण सिंह , शिशिर श्रीवास्तव, वेद प्रकाश सिंह रिंकू, दिनेश वर्मा, ओम जी बरनवाल, ध्रुव जायसवाल, प्रवीण सिंह, शैलेश सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। 0

----------------
जुमे की नमाज से पहले की निंदा
बांसडीह। बड़ी बाजार स्थित जामा मस्जिद में जुमे की नमाज से पहले इमाम हाफिज शकील के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की गई। हाफिज शकील ने हमले में मारे गए पर्यटकों के लिए दुआ की। घटना को इंसानियत पर हमला करार देते हुए इसमें शामिल आतंकियों पर सरकार से कठोर कार्रवाई करने की मांग की। इखलाख अहमद, मैनुद्दीन अहमद, मुख्तार अहमद, इस्लाम, सलीम आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed