फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Anger erupted over not changing the transformer, demonstration

Ballia News: ट्रांसफार्मर नहीं बदलने पर फूटा गुस्सा, प्रदर्शन

Sun, 06 Aug 2023 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Anger erupted over not changing the transformer, demonstration
बैरिया। कई बार शिकायत करते-करते एक पखवारा बीत गया। इसके बाद भी जब बिजली विभाग की ओर से ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो आक्रोशित ग्रामीण रविवार को बैरिया विद्युत उपकेंद्र पहुंचे। जमकर बवाल किया। यही नहीं, बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


नगर पंचायत बैरिया के वार्ड 13 (पांडेजी के शिवाला) मोहल्ले में 250 केवीए के ट्रांसफार्मर एक पखवाड़े से जल गया है। ऐसे में ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया और ग्रामीण घंटों विद्युत उपकेंद्र पर जमे रहे। कोई भी बिजली विभाग का जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। उपभोक्ताओं ने बताया कि विगत 29 जुलाई को उनके मोहल्ले को बिजली आपूर्ति करने वाला ट्रांसफार्मर जल गया।
विज्ञापन

इसकी ऑनलाइन शिकायत विभाग के पोर्टल पर उपभोक्ताओं ने की। 24 घंटे में ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो फिर दर्जनभर उपभोक्ताओं ने अलग-अलग स्थानों से बिजली विभाग के पोर्टल पर उक्त ट्रांसफार्मर को बदलने की गुहार लगाई। विडंबना यह है कि पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत करने वाले लोगों के पास विभाग का यह मैसेज आया कि आप लोगों का ट्रांसफार्मर लग गया है। शिकायत का निस्तारण कर दिया गया है, मौके पर ट्रांसफार्मर का कोई पता ठिकाना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले 15 दिनों से लगभग 500 घरों की लगभग 5000 की आबादी उमस और गर्मी में ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने के कारण परेशान है। आजिज होकर रविवार को बिजली विभाग के खिलाफ अपना आवाज बुलंद की। उपभोक्ताओं का कहना है कि अगर तत्काल ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो हमलोग विद्युत उपकेंद्र बैरिया में ताला बंदकर यही अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगे।

इस बाबत अवर अभियंता विद्युत सुनील पाल ने बताया कि बलिया में 250 केवीए का ट्रांसफार्मर मौजूद नहीं है। आजमगढ़ वर्कशॉप से बनकर आता है। जैसे ही 250 केवीए का ट्रांसफार्मर बलिया आएगा, तो उसे भेज कर वहां ट्रांसफार्मर लगवा दिया जाएगा। लोगों की शिकायत जायज है। ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं होने के कारण बदलने में देरी हो रही है। वहीं, मधुबनी में भी 100 केवीए का ट्रांसफार्मर एक सप्ताह से जला पड़ा है। वहां भी ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed