फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Anarchists damaged dr Ambedkar statue in ballia commotion of villagers

Ballia: अराजकतत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त की, ग्रामीणों का हंगामा, आश्वासन के बाद शांत हुए लोग

Sat, 28 Jan 2023 03:59 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 28 Jan 2023 03:59 PM IST
सार

बलिया जिले के चौबे छपरा ग्राम सभा स्थित बौद्ध बिहार परिसर में स्थापित संविधान निर्माता बाबासाहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। शनिवार सुबह क्षतिग्रस्त प्रतिमा को देख ग्रामीण आक्रोशित हो उठे।

विज्ञापन
Anarchists damaged dr Ambedkar statue in ballia  commotion of villagers
संविधान निर्माता बाबासाहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बलिया जिले के चौबे छपरा ग्राम सभा स्थित बौद्ध बिहार परिसर में स्थापित संविधान निर्माता बाबासाहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। शनिवार सुबह क्षतिग्रस्त प्रतिमा को देख ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आननफानन प्रतिमा की मरम्मत कराई। साथ ही मामले की छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन


रेवती थाना क्षेत्र के चौबे छपरा ग्राम सभा के दक्षिणी छोर पर बौद्ध बिहार की स्थापना हुई है। बौद्ध बिहार परिसर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के साथ सम्राट अशोक और महात्मा बुद्ध की प्रतिमा भी स्थापित है। मुख्य द्वार के बाद अशोक स्तंभ है। बौद्ध बिहार को चौबे छपरा निवासी इं. अशोक कुमार मौर्य ने 25 नवंबर 2008 में बनवाया था।
विज्ञापन


शुक्रवार रात अराजकतत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। रात में बौद्ध बिहार के समीप एक बारात आई हुई थी। इसमें बैंड-बाजे की आवाज के चलते प्रतिमा के साथ हुई इस घटना की लोगों को भनक तक नहीं लग सकी। शनिवार सुबह लोग जब घूमने निकले तो देखा कि प्रतिमा क्षतिग्रस्त है। बात फैलते देर नहीं लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सीओ बैरिया मोहम्मद उस्मान, स्थानीय प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र सिंह, एसएचओ बैरिया धर्मवीर सिंह फौर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रतिमा की तत्काल मरम्मत कराई। ग्रामीणों तथा शासन प्रशासन के सहयोग से उसी स्थान पर डा.आंबेडकर की नई प्रतिमा स्थापित करवाने की बात कही गई। सीओ बैरिया मोहम्मद उस्मान ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही अराजकतत्वों पकड़ लिया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed