फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Anarchists broke Ambedkar's statue

अराजकतत्वों ने तोड़ी आंबेडकर की प्रतिमा

Fri, 04 Jun 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Anarchists broke Ambedkar's statue
नगरा थाना क्षेत्र के कोठिया चट्टी पर स्थित डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा को बृहस्पतिवार की देर शाम अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की खबर फैलते ही कोठिया दलित बस्ती में आक्रोश फैल गया और भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।
विज्ञापन

प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी रसड़ा शिव नारायण वैश व नगरा पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा आक्रोशित लोगों को प्रतिमा के क्षतिग्रस्त हिस्से के मरम्मत कराने का आश्वासन देकर शांत कराया। देर रात ग्राम प्रधान यशवंत कुमार ने अज्ञात अराजक तत्वों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष दिनेश पाठक ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ तहरीर मिली है। इस बार पुलिस किसी भी कीमत पर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले अराजक तत्वों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed