फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Anarchic elements damaged Ambedkar statue villagers angry

बलिया : अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की अंबेडकर प्रतिमा, ग्रामीणों में आक्रोश, मौके पर पहुंची पुलिस

Thu, 21 Nov 2024 01:53 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 21 Nov 2024 01:53 PM IST
सार

गड़वार थाना क्षेत्र के नरांव शिव मंदिर के प्रांगण के पास अंबेडकर प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने की सूचना के बाद वहां माहौल में सरगर्मी आ गई। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और विरोध करने लगी। सूचना पाकर पुलिस बल भी वहां पहुंचा और जनता के आक्रोश को समझाकर शांत कराया। स्थानीय लोगों ने सीसीटीवी लगवाने की मांग की है।
 

विज्ञापन
Anarchic elements damaged Ambedkar statue villagers angry
अंबेडकर प्रतिमा के पास जमा भीड़ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चिलकहर स्थित गड़वार थाना क्षेत्र के नरांव शिव मंदिर के प्रांगण के पास में स्थापित अम्बेकर प्रतिमा की अंगुली तोड़ व चेहरे सहित शरीर पर  पेंट अराजक तत्वों ने फेंक दिया। बृहस्पतिवार सुबह जब इसकी जानकारी गांव वालों को हुई सैकड़ों की भीड़ इकट्ठा हो गआई।  सूचना पुलिस को दी। सीओ सहित आधा दर्जन थानों की पुलिस फोर्स पहुंच गई। ग्रामीणों का आरोप था कि यह चौथी बार है जब प्रतिमा को तोड़ा गया है। पुलिस द्वारा बार-बार आश्वासन दिया जाता है।

विज्ञापन


अभी तक अराजकतत्वों को पकड़ नहीं गया है। पुलिस कार्रवाई के नाम पर कोरम पूरा कर देती है। जब तक सीसीटीवी कैमरा नहीं लगेगा और बाउंड्री नहीं होगी तब तक हम लोग यहां से नहीं जाएंगे। नराव में स्थापित अंबेडकर प्रतिमा को अभी फरवरी माह में ही अराजकतत्वों ने तोड़ दी थी। पुलिस ने मरम्मत करा कर लोगों को शांत कराया था। उसे समय भी ग्रामीणों ने सीसीटीवी कैमरा लगवाने और चहादिवारी करने की मांग की थी।
विज्ञापन





पुलिस ने आश्वासन दिया था कि एक माह के अंदर हो जाएगा, लेकिन नहीं हो पाया। बृहस्पतिवार की सुबह जब चौथी बार प्रतिभा क्षतिग्रस्त हुई तो सैकड़ो लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। ग्रामीणों का आरोप था कि प्रशासन जानबूझकर ऐसी घटना में रुचि नहीं लेता है। कार्रवाई के नाम पर सिर्फ कोरम पूरा करती है।  इस बार जब तक सीसीटीवी कैमरा और बाउंड्री वॉल नहीं होगा हम लोग नहीं मानेंगे। अभी मौके पर पुलिस फोर्स तैनात है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed