फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Anand's victory raised many questions for BJP in ballia

आनंद की जीत ने भाजपा के लिए खड़े किए कई सवाल

Sun, 04 Jul 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Anand's victory raised many questions for BJP in ballia
बलिया/नरहीं। जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में भाजपा का फेफना विधानसभा में खाता नहीं खुलना, सपा के पक्ष में विधानसभा क्षेत्र के छह वोटों का जाना और जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में करारी हार कई सवाल खड़ कर रही है। पार्टी की इस हार पर कोई खुल कर बोलने को तैयार नहीं हैं। बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने इतना जरूर कहा कि उचित समय पर प्रत्याशी के संदर्भ में निर्णय नहीं लिया जाना और देरी से प्रत्याशी घोषित करना ही हार का मुख्य कारण है।
विज्ञापन

फेफना विधानसभा प्रदेश सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी का क्षेत्र है। इस विधानसभा में जिला पंचायत के सात सदस्य हैं। हाल ही में संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में एड़ी चोटी का जोर लगाने के बाद भी भाजपा के पक्ष में मंत्री उपेंद्र तिवारी एक भी सीट नहीं जीता पाए। धुर विरोधी अंबिका चौधरी के पुत्र आनन्द चौधरी को हराने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकी, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इतना ही नहीं उनकी विशेष पहल पर ही सुभासपा से चुनाव जीत जिला पंचायत सदस्य बनीं सुप्रिया चौधरी को भाजपा में शामिल करा कर पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया था, लेकिन शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव भी वो हार गईं। सूत्रों की मानें को चुनाव में फेफना विधानसभा के सात सदस्यों में छह सदस्य आनन्द चौधरी के साथ दिखे। इससे उपेंद्र तिवारी की साख भी प्रभावित होती दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed