फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Anaj vitaran marpeet

राशन वितरण के दौरान मारपीट, 15 घायल

Thu, 24 Mar 2016 08:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया Updated Thu, 24 Mar 2016 08:39 PM IST
विज्ञापन
Anaj vitaran marpeet
foods to keep young - फोटो : getty images
थाना क्षेत्र के ग्रामसभा धसका के सूर्यपूरा में बुधवार की शाम राशन का वितरण कराया जा रहा था। इस दौरान ग्राम प्रधान के हस्तक्षेप के बाद कोटेदार और ग्रामीणों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से नौ लोग तथा दूसरे पक्ष से छह लोग घायल हो गए। बीच-बीच कर रहे एसडीएम के गार्ड को भी हल्की चोटें आई। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन



ग्राम प्रधान नारद चौहान ने त्योहार के मद्देनजर यूनिट की जगह सभी ग्रामीणों को खाद्यान्न वितरण की बात कही। जिस पर कोटेदार तैयार नहीं हुआ और कहा कि सूची के हिसाब से ही राशन वितरण किया जाएगा। इसी को लेकर ग्रामीणों और कोटेदारों में मारपीट हो गई।
विज्ञापन


इस दौरान चले लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से एक पक्ष के कोटेदार जितेंद्र चौहान (70), कुमारी रंभा (18), शीला (18), बनारसी (25), छोटे  लाल (35), वशिष्ट (35), अमरेंद्र (14) तथा सूर्यनाथ (22) घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरे ग्रामीणों की ओर से बब्बन चौहान (45), नीरज (18), कुंती देवी (40) पत्नी दयाशंकर, बेअनी देवी (45) पत्नी मोतीचंद्र, कमली देवी (40) पत्नी सुदामा और दीलीप चौहान (13) घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज मनियर प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पर कराया गया।

घटना की तहरीर दोनों पक्ष नेे पुलिस को दे दी है। कोटेदार के तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित 31 लोगों के विरुद्ध नामजद तथा 100 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रधान पक्ष की ओर से तहरीर देने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।

मनियर एसओ संजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि कोटेदार के तहरीर पर प्रधान सहित 31 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दिया गया है। ग्राम प्रधान के तरफ से भी तहरीर मिली है। छानबीन के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।



एसडीएम बांसडीह अरविंद कुमार का कहना है कि मेरी उपस्थिति में ग्राम प्रधान की तरफ से कोटेदार के साथ राशन वितरण के दौरान शरारत की गई। जिससे मारपीट हो गई। मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed