फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Amit got first place in 400 meter race

Ballia News: 400 मीटर दौड़ में मिला अमित को पहला स्थान

Sun, 23 Nov 2025 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Amit got first place in 400 meter race
सुभाष इंटर कालेज ताड़ीबड़ागांव में आयोजित उप्र ग्रामीण खेल लीग के तहत ब्लॉकस्तरीय प्रतियोगिता के
इंदरपुर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत ब्लॉकस्तरीय प्रतियोगिता सुभाष इंटर काॅलेज ताड़ीबड़ागांव के खेल मैदान पर हुई।
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ बालिका सब जूनियर वर्ग में डंपी यादव प्रथम रहीं। 400 मीटर दौड़ बालक जूनियर वर्ग में अमित कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी बालक सब जूनियर वर्ग में सुभाष इंटर कॉलेज के बच्चे व बालक जूनियर वर्ग में नरहेजी इंटर कॉलेज नरही के बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को शील्ड मेडल व प्रमाण पत्र दे कर पुरस्कृत किया गया। यह प्रतियोगिता आठ विधाओं एथलीट्स, वॉलीबॉल कबड्डी, फुटबॉल, कुश्ती में संपन्न हुई। बालक जूनियर वर्ग वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सुभाष इंटर कॉलेज के बच्चे विजेता रहे। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में विजेताओं को विधायक खेल स्पर्धा में प्रतिभा करने का मौका मिलेगा। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शरद कुमार यादव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इससे पहले शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह व एडीओ कृषि योगेंद्र चौहान ने किया। प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उचित सहयोग व प्रोत्साहन मिलने पर इन प्रतिभाओं को जनपद, राज्य व देश स्तर पर निखरने का मौका मिलेगा। इस मौके पर जनता इंटर काॅलेज नगरा के खेल शिक्षक अनुज कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed