फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   American scientist Prof. Jagadish Shukla honoured

अमेरिकी मौसम वैज्ञानिक का हुआ अभिनंदन

Tue, 09 Feb 2016 09:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
अमर उजाला ब्यूरो बलिया Updated Tue, 09 Feb 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
American scientist Prof. Jagadish Shukla honoured
गांधी महाविद्यालय मिड्ढा-बेरूआरबारी के प्रांगण में पद्मश्री से सम्मानित अमेरिका के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर जगदीश शुक्ल का नागरिक अभिनंदन समारोह मंगलवार को आयोजित किया गया। इस दौरान इंटरगर्वमेंटल पैनल आन क्लाइमेंट चेंज के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



इस मौके पर वक्ताओं ने बताया कि इस संस्था को 2007 में शांति के लिए नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया  गया। भारत सरकार ने उन्हें 2012 में पद्मश्री सम्मान से विभूषित किया।
विज्ञापन



भारत  सरकार ने प्रो. शुक्ल को उनकी मौसम वैज्ञान संबंधित विशेषज्ञता के कारण 14  जुलाई 2015 को मौसम परिवर्तन संबंधी प्रधानमंत्री परिषद का सदस्य नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. शुक्ल अमेरिका मौसम विज्ञान समिति के भी 2015 में सम्मानित सदस्य नियुक्त किए गए। उनकी इस उपलब्धि को लेकर बलिया जनपद के लोगों ने उन्हें अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।


 उनके साथ अमेरिका से आए प्रो. माइक वैलेस, मैडम सुसन वैलेस तथा मैडम पेगी इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

 नागरिक अभिनंदन के लिए बनाई गई समिति के अध्यक्ष डॉ. रामगणेश उपाध्याय, सचिव डॉ. ओमप्रकाश पांडेय के साथ ही डॉ.  गणेश पाठक, डॉ. विश्राम यादव, अमलेंद्र शुक्ल, राजदेव प्रधान, स्वामी नाथ  दूबे, विजय शंकर, भुनेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन प्रमोद शंकर पांडेय  ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed