{"_id":"61eaf8dce911c701964d3089","slug":"amendment-of-17-polling-stations-got-approval-ballia-news-vns6348177120","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 मतदान केंद्रों के संशोधन को मिला अनुमोदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 मतदान केंद्रों के संशोधन को मिला अनुमोदन
विज्ञापन
विधानसभा क्षेत्र बेल्थरारोड, सिकन्दरपुर, फेफना, बांसडीह और बैरिया के कुछ मतदान केंद्र को संशोधन के प्रस्ताव का आयोग ने भी अनुमोदन कर दिया है। इन संशोधित स्थानों पर इस बार मतदान कराया जाएगा। बेल्थरारोड के तीन, सिकन्दरपुर के दो, फेफना के चार, बांसडीह के एक तथा बैरिया के सात मतदान केंद्र के संशोधन का प्रस्ताव जिले से गया था।
जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि बेल्थरारोड का इस्लामिया प्राथमिक पाठशाला कुंडैल नियामत अली की जगह अब डॉ. भीमराव अंबेडकर कुंडैल नियामत अली में, साधन सहकारी समिति हजिया रामपुर के स्थान पर अब प्रा.पा. ढोंढवा हो गया है। प्रा.पा. ढोंढवा पश्चिमी के भवन में हजिया रामपुर के तथा ढोंढवा पूर्वी में ढोंढवा व रामपुर हजिया के मतदाता सम्बद्ध हैं। विधानसभा क्षेत्र सिकंदरपुर में मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय सरयां की जगह पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरयां पश्चिमी व पूर्वी में दो मतदान केंद्र का अनुमोदन हुआ है। विधानसभा क्षेत्र फेफना में कंपोजिट विद्यालय कपूरी की जगह प्राथमिक पाठशाला कपुरी पर तथा प्राथमिक विद्यालय रामपुर सीट की जगह उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर सीट पर दो-दो मतदान केंद्र का अनुमोदन प्राप्त हो गया है। बांसडीह विस में प्राथमिक विद्यालय आदर की जगह पंचायत भवन आदर मतदान केंद्र होगा। विधासनसभा क्षेत्र बैरिया में प्राथमिक पाठशाला भोपालपुर की जगह कंपोजिट विद्यालय भोपालपुर तथा कमपोजिट विद्यालय भोपालपुर की जगह प्राथमिक पाठशाला भोपालपुर, कम्पोजिट विद्यालय लक्ष्मणछपरा की जगह प्राथमिक पाठशाला लक्ष्मणछपरा पर पांच मतदान केंद्र का अनुमोदन आयोग की ओर से प्राप्त हो गया है।