फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ambush in land dispute, one dead

भूमि विवाद में घात लगाकर हमला, एक की मौत

Wed, 01 Dec 2021 06:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
Ambush in land dispute, one dead
रेवती। थाना क्षेत्र अंतर्गत भोपालपुर पश्चिमी ग्रामसभा में मंगलवार की शाम जमीन के विवाद में एक पक्ष की ओर से घात लगाकर किए गए हमले में दूसरे पक्ष का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल और वहां से वाराणसी रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंहमय हमराह मौके पर पहुंच गए। रात्रि करीब 1.30 बजे पहुंचे एएसपी विजय त्रिपाठी ने घटना की जानकारी लेकर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

भोपालपुर पश्चिमी निवासी वीर बहादुर यादव (45) पुत्र स्व. रामगृही यादव साइकिल से मंगलवार की शाम चक्की से आटा लेकर घर वापस आ रहे थे। आरोप है कि एक पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोग टीएस बंधे पर अपने घर के सामने झाड़ियों में घात लगाकर छिपे थे। जैसे ही वीर बहादुर वहां से गुजर रहे थे, अचानक उन लोगों ने लाठी-डंडे, बल्लम और धारदार हथियार से उन पर हमला बोल दिया। हमले से बुरी तरह घायल वीर बहादुर भागते हुए किसी तरह अपने घर के नजदीक पहुंचे। परिजन गंभीर रूप से घायल वीर बहादुर को सीएचसी रेवती ले गए। यहां से उसे जिला चिकित्सालय फिर वहां से वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। वीर बहादुर के बड़े पुत्र रविंद्र यादव ने आरोप लगाया कि पिता को मारने-पीटने के बाद आरोपियों ने घर पर भी ईंट पत्थर से धावा बोला। इससे रविंद्र, सोनिया देवी (40), संदीप (20), राजेश यादव (35) घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र रविन्द्र यादव की तहरीर पर सात नामजद के विरुद्ध मारपीट और गैर इरादतन हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed