फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ambulance did not reach even after an hour, hospital was taken by police car

एक घंटे बाद भी नहीं पहुंची एम्बुलेंस, पुलिस की गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

Mon, 20 Dec 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Ambulance did not reach even after an hour, hospital was taken by police car
नगर के रोडवेज बस स्टेशन-टीडी कालेज पर लगे जाम में फंसी स्कूली बस। - फोटो : BALLIA
एक घंटे बाद भी नहीं पहुंची एम्बुलेंस, पुलिस की गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
विज्ञापन

बलिया। जैसे ही छात्रसंघ चुनाव रद्द की सूचना सतीश चंद्र कालेज के पूर्व महामंत्री व शहर कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर दीयर गंगा पार निवासी निखिल पांडेय ने सतीश चंद्र कालेज चौराहे पर अपने शरीर पर पेट्रोल उड़ेल लिया और उसे पी लिया। इसके बाद जैसे ही माचिस मारना चाहा वैसे ही उसके दोस्तों ने उसे पकड़ लिया। इसकी जानकारी होते ही एडीएम राजेश कुमार, एएसपी विजय त्रिपाठी समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। उधर, कुछ ही देर बाद छात्रनेता की हालात बिगड़ने लगी। जिसे ले जाने के लिए 108 एम्बुलेंस को फोन किया गया, लेकिन वह जाम का हवाला देते हुए एक घंटे बाद तक नहीं पहुंची। जिसके बाद छात्रनेताओं ने पुलिस की गाड़ी में जबरिया छात्रनेता को लादकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां छात्रनेता की हालत नाजुक बनी हुई है। इस मौके पर पूर्व उपाध्यक्ष शुभम गुप्ता, शिवम पांडेय, आनंद सिंह, चंद्रवंशी, बादलसिंह, बैजू यादव, विशाल गुप्ता, सतीश तिवारी, राकेश सिंह, आयुष तिवारी, भोला पांडेय, कृष्णा प्रजापति आदि रहे।

जाम में घंटों फंसे रहे स्कूली बच्चे
बलिया। छात्रसंघ चुनाव रद्द होने के बाद छात्रनेताओं द्वारा जगह-जगह सड़क जाम किए जाने से कोई भी ऐसा रोड नहीं था जो जाम के झाम से कराहता नजर नहीं आया। जाम के दौरान छात्रनेता एम्बुलेंस या गंभीर मरीज वाले वाहनों को जाने दिया। जबकि अन्य किसी भी वाहनों जाने नहीं दिया। इस दौरान छात्रों व छात्रनेताओं ने टीडी कालेज चौराहा स्थित प्रत्येक मार्गो को बांस-बल्ली, टेबल आदि लगाकर घंटों जाम कर दिया। जिसके बाद कुंवर सिंह चौराहा, महुआ मोड़, कचहरी मार्ग, ओवर ब्रिज, गड़वार रोड, गांधीनगर मार्ग, एनएच-31 मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान हर कोई उत्सुक दिख रहा था कि आखिर इतना लंबा जाम क्यो लगा है। सबसे बुराहाल हाल मासूम बच्चों को था जो स्कूल से छुट्टी होने के बाद अपने घर जाने के लिए वाहनों में सवार थे और जाम में घंटों फंसे रहे। बच्चों के परिवार के सदस्य अपने-अपने नियत स्थान पर बच्चों के आने का इंतजार करते रहे। इसके अलावा कई एम्बुलेंस भी मजबूरी में फंसी नजर आई, लेकिन उन्हें लोगों ने किसी तरह आने-जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed